Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आज से रांची-अहमदाबाद की उड़ान सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद के लिए मिलेगी
    झारखण्ड

    आज से रांची-अहमदाबाद की उड़ान सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद के लिए मिलेगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 2, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची से अहमदाबाद की सीधी विमान सेवा 2 फरवरी से शुरू हो रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। उन्होंने बताया कि 6.20 बजे अहमदाबाद से टेक ऑफ कर फ्लाइट शाम को 7.40 बजे रांची में लैंड करेगी। फिर यही फ्लाइट रांची से 8.20 बजे उड़ान भरेगी और 9.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

    इससे पहले अहमदाबाद जाने के लिए यात्रियों को वाया कोलकाता जाना पड़ता था। रांची से अहमदाबाद के लिए अभी तक कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी। लेकिन बड़ी संख्या बिजनेसमैन रांची से गुजरात के अलग-अलग शहरों में आना-जाना करते हैं। इससे उन्हें सहूलियत होगी। इससे पहले दिसंबर में ही रांची से चेन्नई की सीधी विमान सेवा शुरू हुई थी।

    लगातार की जा रही थी मांग
    झारखंड चैंबर व अन्य संगठनों की तरफ से रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा की मांग लंबे अरसे की जा रही थी। रांची से चेन्नई की फिलहाल कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी। ट्रेन से दो दिन से भी ज्यादा का समय लगता है। इसके कारण व्यापार समेत कई जरूरी काम प्रभावित हो रहा था।

    हर महीने करोड़ों का है कारोबार
    झारखंड चैंबर के उपध्यक्ष धीरज तनेजा ने बताया कि प्लास्टिक जुडे कारोबार का एक बड़ा हब रांची है। केवल रांची में ही प्लास्टिक की कुर्सी, स्टूल, बाल्टी व मग की लगभग 10 से ज्यादा फैक्ट्री हैं। इनका सारा रॉ मेटिरियल गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से आता है। इसके साथ रांची के कपड़ा बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी सूरत की है। इसके अलावा ज्वेलरी व कई अन्य सामान हैं जो गुजरात से आते हैं। ऐसे में व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। यह सेवा शुरू होने के बाद रांची के व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

    रांची के सांसद ने कहा- लखनऊ और बनारस के लिए सीधी विमान सेवा जल्द
    रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि रांची एयरपोर्ट से देश के 17 शहरों के लिए फ्लाइट है। जल्द ही लखनऊ और बनारस के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि खुद एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी से बात की है और उनका रेस्पॉन्स बेहद सकारात्मक था।

    रांची से अब रोजाना अलग-अलग शहरों के लिए 17 फ्लाइट
    एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि अब रांची से देश के अलग-अलग शहरों के लिए 17 फ्लाइट उड़ान भर रही है। इसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, पटना, अहमदाबाद और हैदराबाद की विमान सेवा शामिल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.