झारखंड में दुर्गा पूजा से छठ तक दक्षिण पूर्व रेलवे जोन रांची और टाटानगर स्टेशन होकर आनंद विहार, शालीमार और संतरागाछी से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे से सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर, रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 03 अक्टूबर से 29 दिसंबर और शालीमार-चारलापल्ली स्पेशल 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलाने का आदेश हुआ है। वहीं, दक्षिण भारत मार्ग पर भी स्पेशल ट्रेन का आदेश है। संतरागाछी से नाहरलगुन 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक स्पेशल चलेगी। दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन संख्या 08045 शालिमार-चर्लपल्ली स्पेशल भी चलेगी। यह लंका के लिए भी स्पेशल ट्रेन का आदेश हुआ है।
अभी से नो रूम की स्थिति
टाटानगर से मुंबई, दिल्ली, बिहार और दक्षिण भारत मार्ग की ट्रेनों में वेटिंग अभी से नो रूम की स्थिति में पहुंच गई है। मुंबई की सभी ट्रेनों में 6 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक हर श्रेणी में वेटिंग या नो रूम है। बिहार-उत्तर प्रदेश होकर दिल्ली जाने वाली रोजमर्रा की ट्रेनों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है।
इधर, झारखंड रेल यूजर्स ने स्पेशल ट्रेन चलाने में दक्षिण पूर्व जोन पर कोल्हान और चक्रधरपुर मंडल की उपेक्षा का आरोप लगाया है। स्पेशल ट्रेन के मुद्दे पर दोनों मंडलों की उपेक्षा की शिकायत झारखंड रेलवे रेल यूजर्स में डीआरएमसी के समक्ष की गई थी।.

