Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भक्ति का महासागर! ‘श्री हनुमान चालीसा’ बना YouTube पर 5 अरब व्यूज वाला भारत का पहला वीडियो
    Breaking News

    भक्ति का महासागर! ‘श्री हनुमान चालीसा’ बना YouTube पर 5 अरब व्यूज वाला भारत का पहला वीडियो

    AdminBy AdminNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ‘श्री हनुमान चालीसा’ YouTube पर 5 अरब से भी ज्यादा बार देखा जाने वाला भारत का पहला वीडियो बन गया है। भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की लिस्ट में यह सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर आए वीडियो ने 2 अरब व्यूज का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। वहीं, ‘श्री हनुमान चालीसा’ को 5 अरब से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो 10 मई, 2011 को रिलीज हुआ था और इसमें टी-सीरीज के दिवंगत गुलशन कुमार नजर आते हैं। 14 साल पुराने इस वीडियो को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस वीडियो में हरिहरन की आवाज और ललित सेन का म्यूजिक दिया गया है। इसने कई बॉलीवुड गानों को पीछे छोड़ दिया है। आप जानकर हैरान होंगे कि दूसरे नंबर पर बॉलीवुड का कोई हिंदी गाना नहीं है।

    भारत में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज की लिस्ट में ‘श्री हनुमान चालीसा’ के बाद कोई हिंदी नहीं बल्कि पंजाबी गाना है। जी हां, दूसरे नंबर पर पंजाबी गाना ‘लहंगा’ है, जिसे 1.8 अरब व्यूज मिले हैं। इसके बाद हरियाणवी गाना ’52 गज का दामन’ और तमिल गाना ‘रॉडी बेबी’ हैं। इन दोनों वीडियोज को 1.7 अरब व्यूज मिले हैं। इनके अलावा, टॉप लिस्ट में ‘जरुरी था’, ‘वास्ते’, ‘लॉन्ग लाची’, ‘लुट गए’, ‘दिलबर’ और ‘बम बम बोले’ जैसे दूसरे लोकप्रिय भारतीय वीडियो भी शामिल हैं।

    भारत के अलावा, हम अगर दुनिया भर में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की बात करें तो इस लिस्ट में 16.38 अरब व्यूज के साथ ‘बेबी शार्क डांस’, 8.85 अरब व्यूज के साथ ‘डेस्पैसिटो’, 8.16 अरब व्यूज के साथ ‘व्हील्स ऑन द बस’, 7.28 अरब व्यूज के साथ ‘बाथ सॉन्ग’ और 7.12 अरब व्यूज के साथ ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ जैसे वीडियो टॉप में हैं। इन चुनिंदा ग्लोबल वीडियो की लीग में ‘श्री हनुमान चालीसा’ भी शामिल हो गया है।

    इस वीडियो ने पहली बार कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है। साल 2023 में भी इसने इतिहास रचा था। तब यह 3 बिलियन व्यूज वाला भारत का पहला वीडियो बना था।

    गुलशन कुमार ने बेटे ने ऐसे जाहिर की खुशी

    इस मौके पर टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा है कि हनुमान चालीसा करोड़ों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है, मेरे दिल में भी। मेरे पिता, श्री गुलशन कुमार जी ने अपना जीवन आध्यात्मिक संगीत को हर घर तक पहुंचाने में लगा दिया था। 5 अरब व्यूज पार करना और यूट्यूब के अब तक के टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल होना सिर्फ एक डिजिटल उपलब्धि नहीं है। यह इस देश में लोगों की अटूट भक्ति को दिखाता है।

    ‘हनुमान चालीसा’ के कई वर्जन को छोड़ा पीछे

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब पर ‘हनुमान चालीसा’ के कई वर्जन हैं। इन सब के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग और व्यूज के मामले में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के इस वीडियो के बाजी मार ली है। इस वीडियो को शंभू गोपाल ने डायरेक्ट किया है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.