Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

    AdminBy AdminMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा से लगे जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।

    छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार 3 मार्च को गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डम्प किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम को अभियान के लिए रवाना किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल) राहुल कुमार उइके ने किया।

    दोपहर 12:30 बजे पुलिस बल संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए सघन सर्चिंग और घेराबंदी कर रहा था। इसी दौरान रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के लगभग 10 माओवादियों ने पुलिस दल पर अचानक हमला कर दिया। माओवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पुलिस को निशाना बनाया।

    पुलिस जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सुरक्षित स्थान लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उनकी ओर से लगातार फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की प्रभावी फायरिंग से माओवादी दबाव में आ गए और अंधेरे तथा घने जंगल का फायदा उठाकर माओवादी मौके से भाग निकले।

    मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक नक्सली का शव मिला। उसके पास से एसएलआर रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी सेट, मैगजीन, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। शव की पहचान आत्मसमर्पित कैडरों के माध्यम से राजेश पुनेम के रूप में हुई, जो भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम था और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

    सुरक्षाबलों ने आईईडी व एंबुश के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आरओपी व एरिया डोमिनेशन करते हुए सभी जवान सुरक्षित रूप से दंतेवाड़ा मुख्यालय लौट आए। इस अभियान में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशान जारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.