Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कुख्‍यात नक्‍सली नेता प्रमोद मिश्रा दो साथियों के साथ गिरफ्तार, झारखण्ड पुलिस एक करोड़ का रखने वाली थी इनाम
    झारखण्ड

    कुख्‍यात नक्‍सली नेता प्रमोद मिश्रा दो साथियों के साथ गिरफ्तार, झारखण्ड पुलिस एक करोड़ का रखने वाली थी इनाम

    AdminBy AdminAugust 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नक्सली प्रमोद मिश्रा उर्फ लव कुश को पुलिस ने गया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रमोद के साथी अनिल यादव को भी पकड़ा है। दोनों गया के टिकारी प्रखंड के पड़री के जरही टोला अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो छापेमारी में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रमोद मिश्रा औरंगाबाद का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य भी है। 14 नवंबर 2021 को डुमरिया के मोनबार जंगल से सटे इलाके में रहने वाले सरयू सिंह भोक्ता के घर हमला किया था। सरयू सिंह भोक्ता के दोनों बेटे सतेंद्र और महेंद्र और उनकी पत्नी मनोरमा देवी और सुनीता की हत्या कर दी था। इसके बाद चारों शव को फंदे पर लटका दिया। फिर बम से घर भी उड़ा दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया था। इसमें बदला लेने के लिए इस परिवार के सदस्यों की हत्या की बात कही गई थी। इस हत्या में कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और उसके साथी आरोपी हैं।

    एक करोड़ के इनाम का प्रस्ताव
    प्रमोद मिश्रा देशभर के सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया था। वह माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा नाम है। वर्षों तक वह जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद अचानक गायब हो गया था। वह 2004 से पोलित ब्यूरो का सदस्य है। देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी इसके कंधे पर थी। झारखंड सरकार ने 1 करोड़ रुपए का इनाम रखने का प्रस्ताव सुरक्षा एजेंसियों को दिया था। घटनास्थल से जाते वक्त नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा चिपका दिया। इसमें लिखा है, “इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए-मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये हमारे चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। षड्यंत्र के तहत 4 नक्सली को पूर्व में जहरखुरानी करके मरवाया गया था। वे एनकाउंटर में नहीं मारे गए थे। विश्वासघात के आरोप में 4 लोगों को सूली पर चढ़ा दिया। गद्दारों व विश्वासघातियों को ऐसी ही सजा दी जाएगी।

    नक्सली समूह माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया में प्रमोद मिश्रा को पार्टी के अंदर सोहन दा, शुक्ला जी, कन्हैया, जगन भरत, नूर बाबा, बीवी जी, अग्नि, और बाण बिहार के नाम से जाना जाता है। इसे दिल्ली संचालन का भी प्रभारी बनाया गया था। प्रमोद मिश्रा हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में आंदोलन को सक्रिय करने में काफी मदद की थी।

    2008 में गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन प्रमोद मिश्रा को 2017 में सबूत के अभाव में रिहा कर दिया गया था। तब से वह अचानक से फरार हो गया था। देश के दक्षिणी राज्यों में सक्रिय हो गया था। इसके घर और रिश्तेदारों के घरों पर लगातार सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी होते रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.