Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    Breaking News

    प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

    AdminBy AdminJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रयागराज में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में जा गिरा। तकनीकी खराबी के कारण हुए इस हादसे ने एक पल के लिए सबको दहला दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

    हादसे के वक्त मौके पर मौजूद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आसमान में विमान को अजीब तरह से लड़खड़ाते हुए देखा। अगले ही पल विमान से दो पैराशूट खुलते दिखाई दिए और दोनों पायलट विमान के गिरने से पहले ही हवा में तैरने लगे। जैसे ही विमान तालाब के बीचों-बीच जोरदार धमाके के साथ गिरा, आसपास मौजूद लोग उधर दौड़ पड़े। तालाब में पानी होने की वजह से विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    तालाब के किनारे रेलवे पटरी पर खड़े लोगों ने देखा कि दोनों पायलट पानी में सुरक्षित उतर गए हैं और हाथ से इशारे कर मदद मांग रहे हैं। यह देखते ही बिना देरी किए स्थानीय लोग तालाब में कूद पड़े। साहसी युवाओं ने तैरकर पायलटों तक पहुंच बनाई और उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि विमान संगम की दिशा से आ रहा था और अचानक उसमें गड़बड़ी दिखने लगी। देखते ही देखते वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेना का हेलीकॉप्टर और स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई।

    डीसीपी सिटी के मुताबिक, दोनों पायलटों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सेना की टीम एयरक्राफ्ट को तालाब से बाहर निकालने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

    अभी घटना का कारण पता नहीं चला है। सेवा की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है, जिसके कारण या नहीं पता चल सका है कि यह एयरक्राफ्ट सेना का है अथवा प्राइवेट।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.