Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर

    September 6, 2026

    आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हिट एंड रन कानून में बदलाव की मांग को लेकर हजारीबाग के बरकट्ठा में घंटो किया जीटी रोड जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
    झारखण्ड

    हिट एंड रन कानून में बदलाव की मांग को लेकर हजारीबाग के बरकट्ठा में घंटो किया जीटी रोड जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

    AdminBy AdminJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बरकट्ठा: हिट एंड रन कानून में बदलाव की मांग को लेकर बरकट्ठा में वाहन चालकों ने घंटो जीटी रोड को जाम कर दिया। नये कानून के विरोध में सभी प्रकार के यात्री वाहन और माल वाहक गाड़ियो के चालक ने एक से तीन जनवरी तक देश व्यापी हड़ताल की घोषणा की है। बरकट्ठा में हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को इसका व्यापक असर देखने को मिला।जबकि एक जनवरी को भी हड़ताल का असर देखने को मिला था।  यात्री वाहन संघ के लोगों ने बरकट्ठा में अपनी अपनी गाड़ियो का परिचालन स्वतः बंद रखा। बरकट्ठा के चालक अपनी गाड़ी को जीटी के किनारे खड़ी कर रखीं थीं। जिसके कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसकी सूचना पर बरकट्ठा थाना प्रभारी गौतम कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास किया। वाहन चालकों ने जीटी रोड से गुजर रहे वाहनो को रोककर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक रही। जिसके कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।बाद में सीओ श्रीकांत लाल मांझी, बरकट्ठा मुखिया अब्बास अंसारी एवं पूर्व मुखिया बसंत साव ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।हड़ताल के दूसरे दिन बरकट्ठा से खुलने वाली छोटी-बड़ी यात्री वाहन आज अपने गंतव्य स्थान के लिए नही खुली। जबकी जीटी रोड से गुजरने वाली लंबी दूरी की माल व यात्री वाहन नही चली।चक्का जाम व हड़ताल का समर्थन करने वालों में नीरज कुमार, जनार्दन यादव, सुभाष लाल, शंकर राम, राहुल कुमार समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर

    September 6, 2026

    आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक
    • सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर
    • आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
    • सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’
    • झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक से गई जान
    • धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.