Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा

    September 8, 2026

    रांची में चतरा विधायक के बेटे को अज्ञात लोगों ने उठाया! 1 घंटे में बरामद, सामने आई पूरी सच्चाई

    September 7, 2026

    रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण! कॉलेज गेट के सामने से बदमाश उठा ले गए, मचा हड़कंप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा
    Breaking News

    झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा

    AdminBy AdminSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा है कि कोई मेडिकल कॉलेज किसी छात्र से ऐसे पीजी कोर्स का बांड नहीं भरवा सकता, जिसकी मान्यता ही नहीं है।

    अदालत ने कहा कि जब दाखिला ही गलत और भ्रामक आधार पर दिया गया हो, तो उससे जुड़ा बांड भी कानूनन प्रभावी नहीं रह जाता। अदालत ने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम), जमशेदपुर को चिकित्सक से बांड और स्टाइपेंड के रूप में जमा 39,94,645 रुपये लौटाने का आदेश दिया है।

    साथ ही मानसिक परेशानी और करियर के महत्वपूर्ण दो वर्ष खराब होने के एवज में प्रार्थी छात्र को सात लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। एमजीएम ने बिना मान्यता तथा आवश्यक उपकरण के नामांकन ले लिया था।

    मामला वर्ष 2019-21 सत्र में डिप्लोमा इन मेडिकल रेडियो डायग्नोसिस (डीएमआरडी-रेडियोलाजी) में दाखिले से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज , इलाहाबाद से एमबीबीएस किया था।

    उसने वर्ष 2019 में नीट-पीजी की परीक्षा पास की। काउंसिलिंग के बाद उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज , जमशेदपुर में डीएमआरडी-रेडियोलाजी की सीट मिली।

    उसने यह सीट स्वीकार कर ली और पहले से मिली सीट छोड़कर एमजीएम में दाखिला ले लिया। दाखिले के समय कॉलेज ने उससे एक बांड भरवाया था।

    इसके तहत पढ़ाई बीच में छोड़ने पर 30 लाख रुपये देने के साथ स्टाइपेंड की राशि लौटाने की शर्त थी। कॉलेज ने उसके मूल प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लिया था।

    न कोर्स मान्य था, न रेडियोलाजी में पर्याप्त व्यवस्था

    याचिकाकर्ता के अनुसार, कॉलेज में दाखिला लेने के बाद उसे पता चला कि रेडियोलाजी विभाग में पर्याप्त शिक्षक और मार्गदर्शन की व्यवस्था नहीं है।

    बाद में उसे यह भी जानकारी मिली कि जिस डीएमआरडी-रेडियोलाजी पाठ्यक्रम में उसका दाखिला हुआ है, उसे तत्कालीन मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआइ) की मान्यता प्राप्त नहीं है।

    इसके बाद उसने आइएनआइ-सीईटी परीक्षा दी और चयन होने पर एमजीएम कॉलेज से अपने मूल प्रमाणपत्र वापस मांगे, लेकिन कॉलेज ने दस्तावेज नहीं लौटाए। इस कारण वह चयन के बाद भी वहां दाखिला नहीं ले सका।

    बाद में उसने नीट-पीजी 2021 में फिर परीक्षा दी और आल इंडिया रैंक 270 हासिल कर संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में दाखिला लिया।

    MRI तक नहीं था, सीटी स्कैन भी खराब

    अदालत ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर भी कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि रेडियोलाजी में पीजी डिप्लोमा कोर्स चलाने वाले कॉलेज के पास MRI मशीन तक नहीं थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में चतरा विधायक के बेटे को अज्ञात लोगों ने उठाया! 1 घंटे में बरामद, सामने आई पूरी सच्चाई

    September 7, 2026

    रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण! कॉलेज गेट के सामने से बदमाश उठा ले गए, मचा हड़कंप

    September 7, 2026

    रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में एक उर्दू अखबार के कार्यालय में ED की रेड

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा
    • रांची में चतरा विधायक के बेटे को अज्ञात लोगों ने उठाया! 1 घंटे में बरामद, सामने आई पूरी सच्चाई
    • रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण! कॉलेज गेट के सामने से बदमाश उठा ले गए, मचा हड़कंप
    • रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में एक उर्दू अखबार के कार्यालय में ED की रेड
    • Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
    • JSSC Scam: BWO कुंदन कुमार पर शिकंजा, रिश्वत देकर नौकरी पाने और कई अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग’ का खुलासा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.