Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Weather Alert: 12°C से 8°C—रांची में कोहरा फिर बढ़ाएगा ठंड की टेंशन
    Breaking News

    Jharkhand Weather Alert: 12°C से 8°C—रांची में कोहरा फिर बढ़ाएगा ठंड की टेंशन

    AdminBy AdminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड को अभी कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी. कई दिनों तक राज्य में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि अगले 12 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी. न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना है.

    12 डिग्री से घटकर 8 डिग्री हो जायेगा रांची का तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची में अभी अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. अगले 4 दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से घटकर 8 डिग्री पर आ जाने की उम्मीद है. 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सुबह में कोह8रा और धुंध छाया रहेगा. 1 और 2 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं, तो 3 और 4 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा. 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. 5 दिसंबर को भी कोहरा या धुंध छाया रहेगा. हालांकि, आसमान साफ रह सकता है.

    Jharkhand Ka Mausam: गुमला का तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंभूम जिले के चाईबासा में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची का उच्चतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़ गया और यह 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह अभी सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

    डालटेनगंज और बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

    डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 27.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्यिस कम है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.