Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में गुलगुलिया गैंग का भंडाफोड़: 12 बच्चे आज़ाद, 16 मानव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
    Breaking News

    झारखंड में गुलगुलिया गैंग का भंडाफोड़: 12 बच्चे आज़ाद, 16 मानव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

    AdminBy AdminJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. रांची पुलिस ने 12 बच्चों को मुक्त कराने के साथ ही इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संचालन बिहार के औरंगाबाद, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से किया जा रहा था.

    जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस धुर्वा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए अंश और अंशिका की तलाश में जुटी थी. इन दोनों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से बच्चा चोर गिरोह के 16 सदस्यों को पकड़ा. इस गिरोह के चंगुल से रांची पुलिस ने 12बच्चों को भी आजाद कराया, जिन्हें धुर्वा थाने में रखा गया है. इन बच्चों को धनबाद, बोकारो, चाईबासा और रांची से बरामद किया गया.

    पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया कि गायब किए गए बच्चों से चोरी, भीख मंगवाने समेत हर तरह के अनैतिक कार्य करवाए जाते थे. उन्होंने बताया कि यह गिरोह जिन लड़कियों को गायब करता था, बड़े होने पर उनसे देह व्यापार भी करवाया जाता था.

    एसएसपी ने कहा कि बच्चा चोर गिरोह के तार मानव अंग की तस्करी करने वाले सिंडिकेट से तो नहीं जुड़े हैं, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस गैंग की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है, जिसे बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से चलाया जा रहा था. गुलगुलिया गैंग आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को टार्गेट करता था और उन्हें चुराकर बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा और यूपी में बेच दिया जाता था.

    रांची के एसएसपी ने कहा कि सूबे से चुराए गए दर्जनों बच्चों को बिहार के औरंगाबाद निवासी अशोक सिंह और बाबू साहेब के अलावा बंगाल के सूरज रवानी खरीद चुके हैं. उन्होंने कहा कि अंश और अंशिका को भी बेचने की तैयारी थी. इनका सौदा भी तय कर लिया गया था, एडवांस ले लिया गया था. अंश और अंशिका के साथ गिरफ्तार दंपति पहले भी कुछ लाख रुपयों के लिए बच्चों की खरीद फरोख्त कर चुका है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.