Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में आसमान से बरस रही आग, कई जिलों में पारा 40 के पार
    Breaking News

    झारखंड में आसमान से बरस रही आग, कई जिलों में पारा 40 के पार

    AdminBy AdminMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand heatwave
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड समेत पूरा भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं. आसमान से तो मानो आग के गोले बरस रही है. कुछ ऐसे ही स्थिति अभी रांची समेत पूरे झारखंड में देखने को मिल रही है. हाल ये ही कि झारखंड के 24 में से 23 जिले का तापमान बुधवार को 40 के ऊपर चला गया. उससे पहले 17 जिलों का तापमान 40 के पार था. सबसे अधिक तापमान गढ़वा जिले का था. जहां का पारा 48.0 डिग्री सेल्सियस था. जबकि पलामू जिले में 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

    फिलहाल मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 30 और 31 मई इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पलामू प्रमंडल के साथ कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना जतायी जा रही है.

    30 और 31 मई को कई इलाके में चल सकती है लू

    रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 30 मई को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में भीषण गर्मी पड़ेगी. इन इलाकों में लू चल सकती है. झारखंड के पश्चिमी तथा मध्य भाग में रात भी गर्म हो सकती है. 31 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके में हीट वेव की स्थिति रह सकती है. इसी दिन से संताल और कोल्हान वाले हिस्से में मौसम में बदलाव के संकेत हैं. इधर, गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश होने का अनुमान है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. एक और दो जून को भी इन इलाकों हवा की गति सामान्य से तेज हो सकती है. गर्जन और वज्रपात का भी पूर्वानुमान है.

    नौतपा में पड़ती है भीषण गर्मी

    हर साल मई या जून में नौतपा शुरू हो जाता है. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है. इस साल 25 मई से नौतपा शुरू हो चुका है. इसका प्रभाव देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है. कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां का तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसकी अवधि 15 दिनों की होती है. लेकिन पहले के नौ दिन नौतपा लग जाता है. इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है. नौतपा की अवधि में सूर्य का सीधा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है. इसका लाभ यह है कि इससे अच्छी बारिश होती है.

    झारखंड
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.