Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ED ने CM Hemant Soren को आज पूछताछ के लिए बुलाया, भेजा छठा समन, कार्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा
    Breaking News

    ED ने CM Hemant Soren को आज पूछताछ के लिए बुलाया, भेजा छठा समन, कार्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा

    AdminBy AdminDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    hemant soren ed
    hemant soren ed
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    CM Hemant Soren से मंगलवार को पूछताछ होनी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें समन भेज कर पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को दिन के 11:00 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है. हालांकि, ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के तहत सीएम हेमंत सोरेन के दुमका जाने का कार्यक्रम पहले से तय है. इसलिए पूछताछ के लिए उनके इडी कार्यालय पहुंचने को लेकर संशय बना हुआ है. जमीन के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें भेजा जानेवाला यह छठा समन है.
    इससे पहले साहिबगंज अवैध खनन के मामले में उन्हें दो बार समन भेजा गया था. अवैध खनन के सिलसिले में जारी दूसरे समन पर वह पूछताछ के लिए हाजिर हुए थे. लेकिन, जमीन के सिलसिले में जारी समन को उन्होंने न्यायालय में चुनौती दी थी. हालांकि, राहत नहीं मिलने के बाद इडी ने छठा समन जारी किया है. उल्लेखनीय है कि इडी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन खरीद की जांच के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेज कर 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया था.
    लेकिन, CM Hemant Soren ने इडी पर राजनीतिक विद्वेष से काम करने का आरोप लगाते हुए समन वापस नहीं लेने की स्थिति में न्यायालय की शरण में जाने की बात कही थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी और हाइकोर्ट में अपनी बात कहने का मौका दिया. हाइकोर्ट से भी उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिली. इस बीच इडी की ओर से उन्हें समन भेजा जाता रहा.
    cm hemant soren HEMANT SOREN hemant soren ed
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.