Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»Codeine Cough Syrup Case: जांच की आंच UP से झारखंड तक, करोड़ों का हिसाब मांगा
    Featured

    Codeine Cough Syrup Case: जांच की आंच UP से झारखंड तक, करोड़ों का हिसाब मांगा

    AdminBy AdminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में शुरू हुए जानलेवा कफ सीरप प्रकरण की जांच की आंच अब झारंखड तक जा पहुंची है। झारखंड के औषधि विभाग ने पिंडरा स्थित एक दवा कारोबार की फर्म को नोटिस भेजकर करोड़ों के कोडीनयुक्त सीरप का हिसाब-किताब मांगा है।

    इधर, वाराणसी में तस्करी मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी के अध्यक्ष सरवणन टी पिंडरा पहुंचे तो पता चला कि फर्जी किराएदारी के कागजात से खोली गई फर्म से हजारों पेटियों का कारोबार हुआ। जिसके बाद कोतवाली में पहले से दर्ज केस में धोखाखड़ी की धारा बढ़ाई गई, जिसमें उम्र कैद तक का प्रविधान है।

    पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन का कहना है कि झारखंड से औषधि विभाग ने घटनाक्रम का संज्ञान लिया है। वहां के अधिकारियों ने पत्र जारी कर कई दुकानों से कोडीनयुक्त सीरप की खरीद-फरोख्त का ब्योरा मांगा है। जिसके क्रम में जांच में धोखाधड़ी सरीखे कई तथ्य सामने आए हैं।

    दस्तावेजों की जांच में कदम-कदम पर कूटरचित तरीके अपनाए गए हैं। बताया कि 138 दवा फर्मों में 40 दवा दुकानों की जांच पूरी की जा चुकी है। उनके अधिष्ठाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं, जिसका जवाब नहीं मिला तो गिरफ्तारी की जाएगी।

    वरिष्ठ अधिवक्ता के संपर्क में सरगना शुभम, दुबई से फोन पर की बात

    नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी के मुख्य सरगना कायस्थान मुहल्ला प्रह्लादघाट निवासी शुभम जायसवाल शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के संपर्क में है। उसने एपल मोबाइल पर सुरक्षित काल के लिए प्रयोग किए जाने वाले एप के जरिए बात की है। दोनों के बीच हुई बातचीत तो जांच का विषय होगी, लेकिन आइपी एड्रेस के जरिए जांच एजेंसियों ने पड़ताल तेज कर दी है।

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल के जरिए पहले से निगरानी कर रही हैं। शुभम जायसवाल के खिलाफ चार नवंबर को गाजियाबाद में केस दर्ज हुआ था। उसके दूसरे ही दिन वह झारखंड के रांची शहर से पश्चिम बंगाल भागा, वहां से परिवार को साथ लेकर फ्लाइट पकड़ी और दुबई भाग निकला। पुलिस छानबीन में शुभम के दुबई भागने की बात कंफर्म हुई तो दुबई से वाराणसी के बीच संदिग्ध काल पर नजर रखनी शुरू कर दी गई।

    शुभम से जुड़े सीए, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि सबके ऊपर नजर रखी जा रही है। कई दिनों के प्रयास के बाद एक अधिवक्ता से शुभम की दो बार बात होने की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसी आइपी एड्रेस के जरिए शुभम के सटीक ठिकाने तक पहुंचने में लगी है। आइपी एड्रेस एक संख्यात्मक कोड है जो इंटरनेट या कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक डिवाइस (कंप्यूटर, मोबाइल फोन, आदि) का होता है। इसे डिवाइस का डिजिटल पता भी कह सकते हैं।

    भोला प्रसाद को रिमांड पर लेगी कमिश्नरेट पुलिस

    कफ सीरप प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच प्रकोष्ठ के मुखिया सरवणन टी ने बताया कि सोनभद्र पुलिस ने भोला प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार किया है। वह हमारे यहां दर्ज केस में आरोपित है, उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने की आनलाइन मीटिंग कोडीनयुक्त सीरप की बरामदगी मामले की जांच सही तरीके से आगे बढ़े, इसके लिए सोमवार को सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली जिले के पुलिस अधिकारियों ने आनलाइन मीटिंग। सभी ने अपने-अपने यहां कफ सीरप प्रकरण में दर्ज केस और उसकी जांच में सामने आए तथ्यों को एक-दूसरे से शेयर किया। पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त आपरेशन की रणनीति पर सहमति बनाई। शुभम जायसवाल उसके पिता कई जिलों में आरोपित हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.