Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आज विधानसभा में Champai सरकार का floor test, देर रात हैदराबाद से रांची लौटे सभी विधायक
    Breaking News

    आज विधानसभा में Champai सरकार का floor test, देर रात हैदराबाद से रांची लौटे सभी विधायक

    AdminBy AdminFebruary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    champai soren news, Champai Soren Jharkhand
    champai soren news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Champai Soren Jharkhand: हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें 10 दिन के भीतर बहुमत साबित करने का समय दिया. इसके तहत चंपई सोरेन 5 फरवरी को रांची विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे. इस बहुमत परीक्षण में भाग लेने के लिए सभी विधायकों को हैदराबाद से रांची लाया गया.

    आपको बता दें कि दो फरवरी को रांची से हैदराबाद पहुंचे झामुमो और कांग्रेस के विधायक रांची पहुँच गये हैं. इन सभी विधायकों को हैदराबाद में रखा गया था. माना जा रहा था कि उनके रांची में रहने के दौरान पार्टी में टूट हो सकती है या कुछ विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. इसे देखते हुए 2 फरवरी को सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेजा गया और सभी को हैदराबाद के लियोनिया रिजॉर्ट में रखा गया. अब इन सभी लोगों को फिर से चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद से रांची वापस लाया गया है.

    सर्किट हाउस से सीधे विधानसभा जाएंगे विधायक

    चंपई सोरेन को विश्वासमत साबित करने के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 5 फरवरी यानी कल सोमवार को बुलाया गया है, जिसको देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रविवार शाम रांची पहुंच गए . उन्हें रांची के सर्किट हाउस में रखा गया है , सोमवार को इन्हें बस से सीधे विधानसभा लाया जाएगा.

    विश्वास मत हासिल करने में नहीं होगी कोई परेशानी 

    हालांकि मौजूदा हालात में सीटों का जो गणित है उसे देखकर कहा जा सकता है कि चंपई सोरेन को विश्वास मत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी. बता दें कि वर्तमान समय में जेएमएम के 29 विधायक हैं. जबकि कांग्रेस के 17 और आरजेडी के एक विधायक हैं. कुल मिलाकर महागठबंधन के पास 47 विधायक हैं. वहीं वाम दल विधायक विनोद सिंह का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है. झारखंड में कुल 81 सीट हैं. इस तरह सरकार बनाने के लिए 41 विधायक चाहिए. इस प्रकार कह सकते हैं कि चंपई सोरेन के पास बहुमत से बहुत ज्यादा सीट हैं. वहीं गांडेय सीट फिलहाल खाली है.

    NDA का गणित 

    वहीं झारखंड विधानसभा में बीजेपी के कुल 26 विधायक हैं, जबकि आजसू के पास 3 विधायक हैं, वहीं एनसीपी के एक विधायक हैं. इस तरह से एनडीए के पास कुल 30 विधायक. जो बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है. इन आंकड़ों को देखने से स्पष्ट होता है कि अगर कोई भीतरघात ना हो तो महागठबंधन की सरकार को कोई खतरा नहीं है.

    इसे भी पढें: धनबाद आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

    Champai Soren Jharkhand
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.