Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चाईबासा में शिक्षक की बेरहम हत्या, जंगल में छिपे 3 आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?
    Breaking News

    चाईबासा में शिक्षक की बेरहम हत्या, जंगल में छिपे 3 आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

    AdminBy AdminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टांड में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अज्ञात अपराधियों ने पारा शिक्षक मुकरु देवगम (उम्र 50 वर्ष) की पत्थर से कुचलकर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव के मुण्डा पुरनापानी द्वारा पुलिस को दी गई।

    मृतक मूल रूप से पुरना चाईबासा, टोला बारी पोखरी (थाना मुफ्फसिल) का निवासी था तथा सुन्डी सुरनियां में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।


    एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन

    सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। एसपी के आदेश पर अनु.पु.पदा. जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर गहन जांच-पड़ताल शुरू हुई। कांड के उद्भेदन के लिए त्वरित अभियान चलाया गया।


    जंगल में छिपे मिले आरोपी, तकनीकी इनपुट ने तोड़ी गुत्थी

    हत्या के बाद आरोपी आसपास के बीहड़ जंगलों में भागकर छिप गए थे। हालांकि तकनीकी शाखा की प्रभावी सहायता से पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मामला सुलझा लिया।

    30 नवंबर को पुलिस ने ग्राम केजरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि हड़िया/रासी पीने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद तीनों ने मिलकर शिक्षक मुकरु देवगम पर पत्थरों और डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनाक्रम में प्रयुक्त वस्तुएं और घटनाकालीन कपड़े बरामद किए।


    गिरफ्तार आरोपी

    1. सोमा सुन्डी, उम्र 25 वर्ष, निवासी: पुरनापानी, थाना टोंटो
    2. सीनू गौड़, उम्र 20 वर्ष, निवासी: पुरनापानी, टोला गोताम्पी (नन्दीगुटू)
    3. मंगल कारोवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी: पेरतोल, टोला गुटुबासा

    जब्त सामान

    • खून लगा पत्थर
    • खून लगा लकड़ी का डंडा/कुंदा
    • खून सनी कंकड़-मिट्टी
    • आरोपियों के घटनाकालीन कपड़े

    छापामारी दल में शामिल अधिकारी

    • अनुपु.पदा. राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर)
    • पुअनि सुकुमार हेम्ब्रम (थाना प्रभारी, टोंटो)
    • पुअनि राकीन रंजन मिश्रा
    • पुअनि रणधीर कुमार
    • पुअनि सिवास्टीयन मुर्मू
    • हवलदार अशोक झा
    • आ. ललित केरोबिन बाड़ा (193)
    • आ. रतिया उरांव (564) – टोंटो थाना रिजर्व गार्ड
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.