Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»संदिग्ध हालत में मिला भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पाण्डेय का शव
    Breaking News

    संदिग्ध हालत में मिला भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पाण्डेय का शव

    AdminBy AdminApril 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. एक्ट्रेस का शव कमरे में मिला. घटना की जानकारी मिलने पर जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जोगसर के आदमपुर जहाज घाट में दिव्यधर्म अपार्टमेंट है. इसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अमृता रहती थी.

    पुलिस ने बताया कि अमृता का शव जिस साड़ी से लटका था, उसे कब्जे में ले लिया गया है. साथ ही मौके से एक मोबाइल भी मिला है. घरवालों के मुताबिक, अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है.

    वाट्सऐप पर डाला स्टेटस

    क्या अमृता ने सुसाइड किया है, इस पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा. हालांकि, मौत से पहले अमृता ने अपने वाट्सऐप पर एक स्टेटस डाला – ‘दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया.’

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम में उन लोगों को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है. जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे. फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ थाट. पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई. वहां वह फंदे से लटकी हुई थी. आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया. तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बताया गया, यह देख वे लोग उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए.

    परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिन पूर्व अमृता की बहन वीणा की शादी थी. लोगों ने काफी मस्ती की थी. फिर से अचानक क्या हुआ, किसी को सुसाइड की वजह समझ नहीं आ रहा. उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी, जो कि मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर है. अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं.

    बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी. वह काफी डिप्रेशन में थी. इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी. अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है. इसको लेकर वह काफी उत्साहित भी थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.