Author: Admin

धनबाद:  इकबाल खान और उसके सहयोगी बबलू उर्फ ढोलू पर जानलेवा हमला के आरोपी गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान के पिता नासिर खान, भाई बंटी खान एवं गॉडविन खान को अदालत से राहत नहीं मिली। धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने प्रिंस के पिता नासिर खान की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी, वहीं बंटी एवं गॉडविन की नियमित जमानत याचिका भी खारिज कर दी। बंटी गॉडविन जेल में है, जबकि नासिर खान बाहर है। तीन मई 23 की रात्रि करीब 9 बजे वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान व…

Read More

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंशीधर मुहल्ला में विवाहिता की मौत होने पर जमकर बवाल हुआ। विवाहिता के मायके वालों ने पति, सास व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। यहां बता दें कि मनीष राम की पत्नी कविता देवी (30 वर्ष) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायका धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव से बड़ी संख्या में लोग सुबह बंशीधर मुहल्ला पहुंचे। इस दौरान इनलोगों ने कविता की गले दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतिका के पति, सास व…

Read More

लातेहार: अंधविश्वास के मकड़ जाल में जकड़े लोगों ने एक वृद्ध दंपति को जीने नहीं दिया। डायन करार देकर उन्हें मौत के घाट उतार डाला। कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बीते 17 जुलाई को लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के आमडीहा गांव में वृद्ध दंपति कृत सिंह और तुलसीमनी देवी को मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले को लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर SIT का गठन किया गया। मामले का खुलासा करते हुए आज DSP कैलाश करमाली ने मीडिया को बताया कि डायन करार देकर वृद्ध दंपति को…

Read More

कानपुर: पबजी गेम खेलते खेलते कई बच्चों के जान दे देने की घटनाएं तो आपने कई बार सुनी होंगी। लेकिन दो दिन पहले एक बच्चा खुद को स्पाइडरमैन बोलते हुए अपने स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर है। पूरा मामला कानपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल का है जहां पर कुछ छात्रों के बीच पहली मंजिल से 16 फीट नीचे कूदने की शर्त लगती है। इतने में वहां खड़ा क्लास-3 का छात्र विराट मैं हूं स्पाइडरमैन कहकर छलांग लगा देता है। नीचे गिरते ही उसकी हालत…

Read More

जमशेदपुर में हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेता अभय सिंह को जमानत मिल गयी है। हाईकोर्ट से आज इस पर फैसला लिया गया और उन्हें जमानत दी गयी है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी अभय सिंह अभी जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे क्योंकि जुगसलाई दंगा मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कोर्ट में प्रोड्क्शन भी करा दिया। बता दें कि कोर्ट ने 12 जुलाई को मामले में सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को…

Read More

पलामूः जिला में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा इलाके के पुराने आहर में डूबने से चार स्कूली बच्चियों की मौत हो गई है. गुरुवार देर रात चारों बच्चियों का शव बरामद किया गया. सभी बच्चियां उलदंडा पंचायत की रहने वाली हैं. पलामू में बच्चों की मौत की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार को ये सभी सरजा के नीलांबर पीतांबर स्कूल में पढ़ने के लिए गयी थीं. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन काफी तलाश करने पर पता चला कि वो बच्चियां पुराने आहर के पास देखी गयीं…

Read More

गिरिडीह के डुमरी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोस्टर-बैनर फाड़ने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डुमरी में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम हुआ था। इसमें 15 हजार लोगों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया था। कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले डुमरी-बेरमो पथ के किनारे लगे मुख्यमंत्री के पोस्टर को फाड़ दिया गया था। इस घटना को लेकर जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही यह करतूत करने वालों की तलाश की जा रही थी। डीएसपी संजय राणा और डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार के…

Read More

रांची: ISIS के लिए काम कर रहे झारखंड के लोहरदगा के युवक फैजान अंसारी को आतंकवादी गतिविधि में संलिप्त पाने और उसे बढ़ावा देने के आरोप में एनआईए ने आज गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भारी सुरक्षा के बीच लोहरदगा से उसे रांची लाया गया और एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. जांच एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन से फैजान पर शक हुआ. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गयी. इसके पास से कई वीडियो क्लिप, पेन ड्राइव के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क के कई सबूत मिले हैं.…

Read More

चतरा में बुधवार देर रात हथियारबंद माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी जेसीबी में आग लगा दी है। माओवादियों ने लावालौंगा थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव में जेसीबी में आग लगाई है। माओवादी एक बार फिर इन इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। चतरा में माओवादियों ने निर्माम कार्य में लगी जिस जेसीबी में आग लगा दी वह गांव के ही ठेकेदार शंकर साव की बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस हमले के संबंध में बताया कि देर रात हथियारबंद लोग अचानक गांव में पहुंचे। और खुद को माओवादी बताया। जेसीबी में आग लगा दी। जेसीबी का…

Read More

लातेहार: नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरानडीह और दौना में माओवादियों ने जमकर लाठी डंडों से ग्रामीणों की पिटाई की। पुलिस के मुखबिरी के आरोप में चार लोगों की जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे एक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात सात बजे 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली छोटू खेरवार के नेतृत्व में दो दर्जन हथियारबंद भाकपा माओवादियों का दस्ता पहले पुरनाडीह गांव पहुंचा। वहां बबलू अंसारी और पत्ति बृजिया को घर से निकाल…

Read More