Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची : रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़मू बाजार से नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्य रोहित गंझू उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि रोहित टीएसपीसी के जोनल कमांडर विनोद महतो उर्फ मुरारी दस्ते का सदस्य है. बताया गया कि एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू बाजार में घेराबंदी कर नक्सली रोहित गंझू को गिरफ्तार किया है.
झारखंड के 24 पुलिस पदाधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति मिली है ,अब सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कहलाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं कौन-कौन डीएसपी से आईपीएस बने हैं, उसकी लिस्ट भी जारी कर दी है। डीएसपी से आईपीएस बने 24 अधिकारियों में छह को 2017 बैच, 12को 2019 बैच और छह को 2020 बैच दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जो सूची जारी की गयी है उसमें दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने खेल में अपनी प्रतिभा दिखा कर सिपाही से आईपीएस तक का सफर तय किया है। सरोजिनी लकड़ा उनमे…
लोहरदगा: रामगढ़ के पतरातू थाना अंतर्गत डाडीडीह शाहीटांड़ में विगत 17 जुलाई की रात कुख्यात अमन साव के गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए गए हुए एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार साव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से फरार अमन साहू के कुख्यात शूटर बॉबी साव को लोहरदगा से एटीएस की टीम ने धर दबोचा है. इस मामले ATS ने फेले 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया था वही बॉबी साव को गिरफ्त में लेने के बाद कुल 4 लोग ATS के गिरफ्त में है. बता दें कि पतरातू थाना क्षेत्र…
रांची : रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र दुकानों में 13 जून को हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पर्चा फेंक कर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. तीनों गिरफ्तार आरोपितों पर टाटिसिल्वे थाना क्षेत्र मे दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने का इल्जाम है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी. बता दें कि 13 जून को टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो दुकानों में अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी. इस दौरान अपराधियो ने पर्चा फेंक कर चेतावनी दी थी. पर्चे…
रांची: भूमि संसाधन विभाग के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर शामिल थे। सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें पूरी…
राँची: राँची एयरपोर्ट पर एक एनआरआई मूल की महिला यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद हुई है. सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी एयरपोर्ट थाना को दी. महिला से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया.महिला के पास से बरामद 40 बोर की गोली को भी जब्त कर लिया गया है. एलिजाबेथ एल पीटर ने दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में बुक था. एयरपोर्ट थाना में एलिजाबेथ के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. ये भी पढ़े: कुख्यात अपराधी अमन साहू के गुर्गों ने ATS DSP और दारोगा पर…
हजारीबाग जिले में चौपारण के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गया है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 30 फीट गहरी घाटी में जाकर गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची में परिजन की मृत्यु होने पर दाह संस्कार में शामिल होने रांची पूरा परिवार गया था। दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति की अस्थियां…
रांची: नक्सल विरोधी अभियान के तहेत गुमला जिला के करंज थाना क्षेत्र के बटकुरी गांव के रहने वाले माओवादी नक्सली खुदी मुंडा उर्फ खुदी जी उर्फ बहादुर जी उर्फ बुढ़ा ने आत्मसमर्पण किया है।आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली खुदी मुंडा भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था तथा सब जोनल कमांडर के रूप में क्रियाशील था। उसपर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। नक्सली खुदी मुंडा गुमला, लोहरदगा, लातेहार, बूढ़ा पहाड़ और सिमडेगा आदि क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहा है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खुदी मुंडा 1996…
रांची/रामगढ़:झारखंड पुलिस को बड़ा झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक पतरातू में आपराधिक गिरोह के साथ मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगी है, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं. उनको मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएसपी नीरज कुमार को पेट के दाहिने साइड में गोली लगी है. डॉक्टरों के मुताबिक गोली निकाल दी गई है, लेकिन गोली का असर अभी भी है. फिलहाल डीएसपी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है. सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा में अपराधियों के विरुद्ध रांची एटीएस…
सीबीआई के एक अहम कांड के दस्तावेज की चोरी हो गई है। वह भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झारखंड के कार्यालय से। इस संबंध में कांके रोड स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निर्गत शाखा में पदस्थापित आरक्षी राजू रंजन कुमार ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दस्तावेज चोरी होने का आरोप लगाया गया है। साथ ही कहा गया है कि उक्त निबंधित डाक को किसी ने गलत नीयत से चुरा लिया है। इधर, सीबीआई को जब उक्त डाक नहीं मिला तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। डाक विभाग से जानकारी मिली कि उक्त…
