Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Illegal Mining in Sahibganj: अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह और साहिबगंज निवासी विजय हांसदा की साहिबगंज के थाना क्षेत्र के नींबू पहाड़ पर हुए अवैध खान मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित निम्बू पहाड़ समेत अन्य इलाकों में अवैध खनन की जांच का आदेश सीबीआई को दिया है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में…
गोड्डा: गोड्डा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर नीतीश कुमार की मौत गुरुवार की अल सुबह हो गई। यह दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मोडीह गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई है। नीतीश हाथ में कुदाल लेकर खेत की ओर जा रहा था। उसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रेन ने नीतीश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त कुछ किसान निकट में ही बहियार में खेती कार्य कर रहे थे। घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। रेलवे ट्रैक…
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर आई.आर. संख्या-28/18 के आरोपी सुश्री मिसफिका हसन, मुखिया, ईलामी पंचायत, ग्राम- ईलामी, पंचायत ईलामी, प्रखण्ड-पाकुड़ के विरूद्ध अवैध संपत्ति अर्जन मामले में पी.ई दर्ज कर जांच की अनुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, रांची को दिये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। अवैध भूमि एवं संपत्ति अर्जन का है मामला आरोपी मुखिया के विरुद्ध परिवादी के परिवाद पत्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार सत्यापित हैं। परिवादी से शपथ पत्र प्राप्त है तथा ब्यूरो सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी के नाम से वर्ष 2016 से मई 2018 के मध्य…
Jharkhand Weather: मॉनसून टर्फ का पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा और इससे होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में जा रहा है। पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी से सटा हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 अगस्त को दी। तापमान में गिरावट राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने…
2024 चुनाव का भाजपा ने आज से झारखंड में संकल्प यात्रा की शुरुवात साहिबगंज की धरती से कर शंखनाद कर दी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र से पहली जनसभा कर आदिवासियों को साधने की कोशिश की है। संथाल परगना जेएमएम का गढ़ कहा जाता हैं और ऐसे में भाजपा ने अपने संकल्प यात्रा की शुरुवात साहिबगंज के बरहेट विधानसभा में वीर शाहिद सिदो कान्हो की पवित्र धरती से किया हैं। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रेलमार्ग से बरहरवा स्टेशन पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं…
बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत बुधवार देर शाम झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुलाकात की, हालांकि फिल्मस्टार रजनीकांत के रांची आने की किसी को भी कानो- कान खबर नहीं थी और वो घुप चुप तरीके से यहां पहुंचे. गुरुवार अहले सुबह रजनीकांत बिना ज्यादा सिक्यूरिटी के रामगढ़ के छिन्मस्तिका मंदिर पहुंचे और वहां अपनी आने वाली फिल्म ‘Jailer’ की कामयाबी के लिए पूजा अर्चना भी की, लेकिन यहां भी किसी को खबर नहीं थी की वो यहां कब और क्यों आये हैं. हालांकि जब मीडिया ने रजनीकांत से बात करने की…
देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थल मां छिन्नमस्तिके मंदिर सिने स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे हालांकि इसकी जानकारी किसी को ना हो इसका पूरा ख्याल जिला प्रशासन ने रखा था रजनीकांत पुजारी और अपनों के साथ माता की पूजा अर्चना की और फिर वापस चले गए जब तक सिने स्टार रजनीकांत के आगमन की सूचना लोगों को होती तब तक रजनीकांत वापस रांची की ओर चले गए थे जिससे प्रशंसकों में निराशा दिखी. खबर अपडेट हो रही है
रांची के सर्किट हाउस में अहले सुबह आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है. पुलिस फिलहाल आग लगने की वजह की छानबीन करने में लगी हुई है. खबर अपडेट हो रही है
Dumri By election: डुमरी उपचुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन है. JMM की तरफ से मंत्री बेबी देवी नामांकन करेंगी. बेबी देवी के नामांकन के दौरान सीएम सोरेन भी मौजूद रहेंगे. नामांकन में I.N.D.I.A के तमाम नेता भी शामिल होंगे. चुनाव आयोग की ओर से डुमरी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा 8 अगस्त को कर दिया गया था. निर्वाचन आयोग ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर 2023 को वोटिंग की घोषणा की है. वहीं, 8 सितंबर 2023 को काउंटिंग होगी. नामांकन की अंतिम तारीख 17 अगस्त, स्क्रूटनी की तारीख 18 अगस्त और नाम वापसी की अंतिम तारीख 21…
पलामू: झारखंड के चाईबासा जिले के टोंटो में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद पलामू के लाल और झारखंड जगुआर के अवर निरीक्षक अमित तिवारी का शव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा में स्थानीय श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शाहिद अमित का अंतिम संस्कार किया गया। अमित को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी की आंखें नम थी, लेकिन सीने में गर्व था।
