Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Dhanbad : शनिवार की रात अपराधियों ने कार सेंटर नामक प्रतिष्ठान के संचालक दीपक अग्रवाल को नजदीक से गोली मार दी. इसके बाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को जोड़ा फाटक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक ले गये, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति को जलान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद जिला पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गये हैं. वहीं गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इसकी जानकारी अभी नहीं मिल…
आज रात देश-दुनिया में साल 2023 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में कई जगहों पर देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस कारण से सूतक काल मान्य होगा। शाम 4 बजे से सूतक जारी है। चंद्र ग्रहण मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा। आज रात कुछ घंटों के बाद साल 2023 का आखिरी ग्रहण लगने वाला है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो आज रात लगभग…
Mandakini Jamshepdur: झारखण्ड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव सीजन 4 का आयोजन 1 से लेकर 7 नवंबर तक किया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस मन्दाकिनी भी शिरकत करेंगी. यह जानकारी आयोजकों ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी है. बताया गया कि 1 से 6 नवम्बर तक अलग-अलग स्थानों पर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, 7 नवम्बर को फेस्टिवल का फ़ाइनल होगा, जिसमें बॉलीवुड की लीजेण्ड्री एक्ट्रेस मन्दाकिनी शामिल होंगी. उनके द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. फिल्में देखने के लिए कोई शुल्क नहीं आयोजकों ने बताया कि फिल्मों को देखने के…
वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का तीसरे मैच मेजबान भारत ने थाईलैंड को 7-1 से धो डाला। शुरुआती खेल से ही भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमन कर थाईलैंड के खिलाड़ियों को परेशान कर दिया। लगातार हो रहे हमले से विपक्षी टीम के खिलाड़ी प्रेशर में आ गए। इधर, रांची के मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने दर्शकों के बीच भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बुलंद रहा। हर शॉट पर इंडिया-इंडिया का नारा पूरे स्टेडियम में गूंजता रहा। पहले क्वार्टर के 7वें ही मिनट में मोनिका ने फील्ड गोलकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में झारखंड…
जापान और मलेशिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3- 0 से हराया. जापान के नगाई हजुकी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। भारत में पहली बार वूमेन एशियन हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मेजबानी झारखंड कर रही है। राँची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहला मुकाबला जापान और मलेशिया के साथ खेला गया। उद्घाटन खेल मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा किया गया इस दरमियान भारतीय हॉकी संघ के महासचिव भोला सिंह और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वही दूसरा मुकाबला चीन और…
Jharkhand Women’s Asian Hockey Champions Trophy-2023 का आयोजन आज से झारखंड में शुरू हो चुका है आज तीन मैच खेले जायेंगे जिला प्रशासन ने दर्शकों के लिए कई दिशा निर्देश जारी किया। वही रूट डायवर्जन कर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम से कुछ दूर रखी गई है। यह है दिशा निर्देश 1.सुरक्षा के दृष्टिकोण से दर्शक किसी प्रकार का हथियार लाठी-डंडा, चाकू या पिस्टल लेकर स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। 2. स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह के पटाखे माचिस या लाइटर आदि ले जाना प्रतिबंधित है। 3. पान, बीडी, सिगरेट तंबाकू या किसी भी प्रकार का मादक…
Silli News: रांची एसएसपी ने सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप को सस्पेंड कर दिया है। आकाशदीप पर अवैध बालू का कारोबार में संलिप्त होने का आरोप लगा था, जिसके बाद इस मामले की जांच की गई। इस मामले में जांच की रिपोर्ट आने के बाद आकाशदीप को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे भी पढें: जमशेदपुर के होटल में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, मौके पर पहुंची पुलिस
Jamshedpur Sex Racket : जमशेदपुर के बीचोबीच साकची थाना क्षेत्र के सुविधा होटल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 41 युवक-युवातियों को होटल के कमरे से हिरासत में लेने के साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस होटल मालिक से पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है। पड़ोस के एक ऑफिस मालिक ने इस घटना को शर्मनाक बताते हे इस तरह का ‘काम’ करने वाले होटलों पर कार्रवाई की वकालत की है। झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के होटलों में सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अति व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र…
Jhakhand CO Transfer: राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है. राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित और प्रस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है. राज्य सरकार ने 36 अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है. जिसकी आधिसूचना गुरुवार को जारी हुई है. -विकास आनंद को पुटकी सीओ के पद पर नियुक्त किया गया – मनोज कुमार को जमशेदपुर सीओ नियुक्त किया गया है – दीपक प्रसाद को इचागढ़ सीओ के पद पर नियुक्त किया गया है – रवि कुमार को टुंडी सीओ नियुक्त किया गया है…
Ranchi News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर गरीब महिला को झांसे मे लेकर उसके बच्चे को छीनने का सनसनीखेज मामला रांची मे सामने आया है। मामलें का आरोप एक बुर्के वाली महिला और पुरुष पर लगा है। अबतक हमने रांची मे पैसे, सोने की चेन और मोबाइल की स्नैचिंग की ख़बरें सुनी और देखी है लेकिन पहली बार एक बच्चे की छिनतई की वारदात सामने आई है। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस के पिछे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला मधु देवी ने बताया कि 22 अक्तूबर…
