Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चौथे चरण 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी, 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे मतदाता
    Breaking News

    चौथे चरण 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी, 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे मतदाता

    AdminBy AdminMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    तीन चरणों के शांति पूर्वक मतदान के बाद सोमवार को देश के 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी है। इस समय झारखंड, बिहार समेत 10 राज्यों में मतदाता कुल 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। आज तेलंगाना की 17, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4 और पश्चिम बंगाल की 8 एवं जम्मू कश्मीर की 1 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

    सोमवार को लोकसभा सीटों की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें कुल 1,717 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक मतदाता 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आज के मतदान के लिए 19 लाख से अधिक मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं।

    चौथे चरण के चर्चित चेहरे

    चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (कन्नौज, उप्र) और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय, बिहार), नित्यानंद राय (उजियारपुर, बिहार) और रावसाहेब दानवे (जालना, महाराष्ट्र) में चर्चित उम्मीदवारों में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (दोनों बहरामपुर, पश्चिम बंगाल से), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड, महाराष्ट्र), एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडप्पा) चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश की खीरी सीट से और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से किस्मत आजमा रहे ह । अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद बर्धमान-दुर्गापुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

    बता दें कि अब तक के तीन चरणों में क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान कम होने की वजह गर्मी और लू का प्रकोप बताया जा रहा है। देखना है कि अब जब कि कई राज्यों में मौसम में थोड़ी नर्मी आयी है तो चौथे चरण में कितने प्रतिशत मतदान होता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.