Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रहे गौतम गंभीर अब राजनीति नहीं क्रिकेट के लिए खुद को समर्पित करेंगे। अगले लोकसभा चुनाव में उन्होंने नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इसकी विधिवत घोषणा उन्होंने एक ‘गंभीर’ पोस्ट करते हुए कर दी है। गंभीर ने अपने फैसले के पीछे क्रिकेट के प्रति अपनी जिम्मेदारियां बतायी और राजनीति से मुक्त करने की इच्छा जतायी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से उन्हें कार्यमुक्त करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने अचानक फैसला लेते हुए खुद को राजनीति…
Ranchi: रांची के पिठोरिया सांगा में उग्रवादियों का तांडव, क्रेशर में खड़े तीन हाईवा, एक लोडर व डीजी को किया आग के हवाले। पिठौरिया थाना क्षेत्र के सांगा स्थित हकीम क्रेशर में दर्जनभर आये उग्रवादियों ने क्रेशर में खडे तीन हाईवा, एक लोडर व एक डीजी को आग के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार रात 12 बजे की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।
मार्च के महीने में कई ऐसे दिन आएंगे जब बैंक रहेंगे। ऐसे में अगर कोई जरूरी अगले महीने है तो पहले से ये चेक कर लें कि आपका स्थानीय बैंक खुला है या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी छुट्टियों के अनुसार इस महीने अलग-अलग राज्यों को मिलाकर 14 दिन बैंक बंद रहेगें। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल है। दरअसल, मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन त्योहारों के कारण छुट्टियां पड़ने वाली है. महाशिवरात्रि, होली (Holi 2024), गुड फ्राइडे (Good Friday 2024) और शनिवार, रविवार की छुट्टियों के कारण मार्च में कुल 14…
Dhanbad DC : पीएम-सीएम के जाते ही आ गया धनबाद डीसी के तबादले का आदेश, पहली मार्च कुछ धनबाद का तापमान पूरे दिन चढ़ा रहा. सुबह प्रधानमंत्री ने धनबाद की धरती पर कदम रखा और शाम होते-होते जिले के उपायुक्त वरुण रंजन के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी माधवी मिश्रा जिले की नई उपायुक्त होंगी। धनबाद में वरुण रंजन का कार्यकाल एक साल से भी कम का रहा। अचानक जारी किए गए इस आदेश ने लोगों को अचरज में डाल दिया है। माधवी मिश्रा: माधवी मिश्रा वर्तमान में झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको) की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनबाद के सिन्दरी में और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में झारखंड को 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। सिन्दरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) सिन्द्री उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह उर्वरक संयंत्र यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। इससे देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 एलएमटी स्वदेशी यूरिया उत्पादन…
राजधानी रांची में भी अपराधियों के होसले दिनों-दिन बुलंद होते नजर आ रहे है. ऐसा इसलिए क्योंकि आए दिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. वहीं, एक ताजा मामला रांची के पुंदाग ओपी इलाके से सामने आया है. बता दें, इधर चोरों ने 5 दुकानों को निशाना बनाया है. इन दुकानों में हुई चोरी बता दें, इधर फल दुकान, राशन दुकान और जूते की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बरहाल, जैसे ही पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिली तुरंत पुलिस मौके पर आई और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई…
Medicine Price Decrease: आगामी दिनों में देशभर में लोकसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनिवारक तेल, इन्फेक्शन से राहत देने वाली 100 दवाओं की कीमतों में कमी करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। दवाओं की कीमतों को लेकर नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग ऑथारिटी (NPPA) ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी दवाओं…
Ranchi: राज्य सरकार ने 10 आइएएस अफसरों को प्रोन्नति दे दी है. राजस्व विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्र, प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं सेवानिवृत आइएएस संजय बिहारी अंबष्ट को वैचारिक प्रोन्नति दी गई है.ऊर्जा विभाग के अपर सचिव अंजनी दूबे को प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. अमित प्रकाश, को प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. गोपालजी तिवारी को प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. गढ़वा डीसी शेखर जमुआर को प्रोन्नति के उपरांत अगले आदेश तक अपने…
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर में एक ज्वेलरी के बड़े शोरूम में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लूट के इस वारदात के दौरान 6 से अधिक की संख्या में अपराधियों ने 1.5 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी और नगद की चोरी की. वहीं शोरूम में खरीदारी करने गए ग्राहक से 6 लख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राहक के रूप में पहले दो अपराधी ज्वेलरी शोरूम के अंदर दाखिल हुए उसके बाद सभी को गन पॉइंट पर…
Jamtara Train Accident: जिले के विद्यासागर और कालाझरिया के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. रेलवे के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. मरने वालों में से एक की पहचान सिकंदर नाम के युवक बताया जा रहा है, जो झाझा का रहने वाला था और बेंगलुरु जा रहा था. दूसरे का पता नहीं चल पाया है. हादसे के बारे…
