Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Jharkhand DSP Transfer: झारखंड सरकार ने 78 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को गृह विभाग ने जारी की है.
मुखयमंत्री चम्पाई सोरेन झारखंड में विधवा महिलाओं को फिर से नये जीवन साथी के साथ घर बसाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार “राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” लेकर आई है। इस योजना के तहत पुनर्विवाह कर रही विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कल रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में राज्य की 7 विधवा महिलाओं को इसका लाभ देते हुए इस योजना की शुरुआत की जायेगी। इन बेटियों को नये एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दीजिए, उन्हें जिन्दगी की एक नई पारी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। इस नेक काम…
Facebook server down: मंगलवार को जानी मानी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबकु के सर्वर में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई। इस वजह से यूजर्स को अपने अकांउट को लॉगइन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर अपडेट हो रही है…
दुमका: मंगलवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीते 1 मार्च की रात हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप स्पैनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप में शामिल 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दुमका पुलिस ने 3 अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसके साथ ही अब तक महिला से गैंगरेप व दंपति से लूटपाट मामले में कुल आठ दुष्कर्मियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. गिरफ्तारी के बाद सभी अपराधियों को दुमका कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बता दें कि आरोपियों ने दुष्कर्म…
Ranchi: राज्य सरकार ने पांच आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे को स्थानांतरित करते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी दी गई है. अबु बकर सिद्दिकी को कृषि विभाग से स्थानांतरित करते हुए खान विभाग का सचिव बनाया गया है. कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो को उद्योग विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र सिंह को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है. साथ ही खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया…
गोड्डा के महगामा के महुवारा में ECL के 300 बेड के अस्पताल की मंगलवार को आधारशिला रखी जायेगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन इसके लिए आज गोड्डा आ रहे हैं। सीएम चम्पाई अस्पताल की आधारशिला रखने के अलावा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। अस्पताल के शिलान्यास से पहले डीसी जीशान कमर, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, राजमहल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एएन नायक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महगामा चंद्रशेखर आजाद के अलावा ECL के पदाधिकारियों ने निर्माण स्थल कृषि केंद्र महुआरा का निरीक्षण भी किया है। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता…
झारखंड मुक्ति मोर्चा इन दिनों सीबीआई-ईडी के निशाने पर है। इस बीच भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने सीबीआई को आदेश दिया कि शिबू सोरेन (Shibu Soren) से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की जांच की जाए। लोकपाल ने जांच के लिए सीबीआई को छह माह का वक्त दिया है। बता दें, लोकपाल ने यह निर्देश भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दायर एक शिकायत का निपटारा करते हुए दिया। पांच अगस्त 2020 को दुबे ने यह शिकायत की थी। हर महीने सीबीआई को देनी होगी प्रगति रिपोर्ट सुनवाई करते हुए लोकपाल की एक पीठ ने सीबीआई को निर्देश किए कि जितनी जल्दी हो सके…
सीनियर IAS अधिकारी Brijesh Mehrotra ने बिहार के नए मुख्य सचिव की कुर्सी संभाल ली है. मुख्य सचिवालय के मुख्य सचिव कार्यालय में सीनियर IAS आमिर सुबहानी ने उन्हें मुख्य सचिव की नई जिम्मेवारी सौंपी है. देर शाम आमिर सुबहानी ने उन्हें कार्यभार सौंप दिया. IAS ब्रजेश मेहरोत्रा लंच बाद मुख्य सचिव के चैंबर पहुंचे. जहा पर आमिर सुबहानी ने उनका स्वागत किया. ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल इसी साल अगस्त में समाप्त हो रहा है यदि एक्सटेंशन नहीं मिला तो इनका कार्यकाल छोटा होगा, कुर्सी संभालते ही बृजेश मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे इस पद के लायक समझा है.…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजनीति में एंट्री की है. उन्होंने सोमवार को गिरिडीह से अपने सियासी सफर की शुरुआत की. वह झंडा मैदान में जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं. इस दौरान सीएम चंपई सोरेन, मंत्री बेबी देवी, जेएमएम की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और हफीजूल हसन भी मौजुद रहे. स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कल्पना सोरेन भावुक होकर रो पड़ीं. उन्होंने कहा की राज्य के सीएम की गलती क्या रही? जब महामारी में सीएम हेमंत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बिहार भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी राजीव मिश्रा ने उनके नाम की संपूर्ण व्याख्या करते हुए एक अनुपम रचना कर डाली। जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार प्रवास के दौरान उन्हें एक फोटो फ्रेम में तैयार करवा कर भेंट किया। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में राजीव मिश्रा के द्वारा लिखित इस अनुपम रचना को लेकर चर्चाएं तेज है। इस अनुपम रचना को देखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हो गए। न रे : नभ तारों के सेज से, : रेत भूमि की शक्ति तक,: न्याय वंदन की अलख जगाक: द्रव्य दिशा की अर्पण…
