Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ समारोह का आयोजन किया गया।राजभवन के बिरसा मंडप में झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रुप में संतोष गंगवार ने शपथ ली।उन्हें झारखण्ड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रांची के मांडर इलाके में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल खबर अपडेट हो रही है…
राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर में आज माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद नलिन सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारीगणों ने भी माननीय राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को सप्रेम विदाई दी। इसे भी पढें: चक्रधरपुर रेल हादसे के मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 1 लाख रूपए देगी रेलवे
Chakradharpur Train Accident: चक्रधरपुर रेल हादसे में रेल GM गार्डन रिच,अनिल कुमार मिश्रा ने बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि रेल हादसे में 2 लोगों की हुई मौत 8 हुए घायल, मृतकों को रेलवे देगा 10 लाख का मुआवजा. बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबंबो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गयी जिससे ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस हादसे में 20 यात्री घायल तो हुए ही है, लेकिन दर्दनाक पहलू यह है कि 2 यात्रियों की मौत भी हो गयी है। दुर्घटना के बाद बचाव एवं राहत कार्य…
चक्रधरपुर: झारखंड के चक्रधरपुर में एक बार फिर से बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट सामने आया है। यहां हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि यहीं पर दो दिन पहले एक मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे। वहीं हावड़ा-मुंबई मेल दूसरे ट्रैक से आ रही थी और पहले से ट्रैक पर पड़े डिब्बों से टकरा कई। इस हादसे के बाद कई बोगियां पटरी से पलट गईं। वहीं मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।…
5 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म और हत्या के दोषी सुनील मछुआ को पॉक्सो की विशेष अदालत ने अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश दिया है. साथ ही अदालत ने सुनील पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. महिला एवं बाल संरक्षण बुंडू थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ था. मामला 23 जनवरी 2020 का है. इस घटना को अंजाम देने वाला सुनील मछुआ किसी बात को लेकर अपने घरवालों से झगड़ा कर धारदार हथियार लेकर घर से निकला था और मृतक मासूम के माता-पिता को मारने के लिए रात 10 बजे उनके घर पहुंचा था. जिसके डर…
Dhanbad: झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का धनबाद में सोमवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनका इलाज़ धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था . बता दें कि कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था. उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे. बच्चा सिंह सूर्य देव सिंह के भाई थे. बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में नगर विकास मंत्री थे.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ ED की याचिका सुनने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने विस्तृत कारण बताते हुए आदेश दिया है. इसमें दखल की कोई जरूरत नहीं लगती. इसे भी पढें: Jharkhand Monsoon Session: आज पेश होगा अनुपूरक बजट; विधानसभा में उठेगा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। यह हेमंत सोरेन सरकार का विधानसभा में अंतिम सत्र होने वाला है। छह दिवसीय मानसून सत्र का पहला दिन (26 जुलाई) को शांतिपूर्वक बीता। मगर आज से तस्वीर बदल सकती है। सदन के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। दरअसल, भाजपा आज बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा सकती है। भाजपा उठाएगी ये मुद्दा भाजपा का कहना है कि वह सोमवार को राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाएगी। रविवार शाम यहां हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में यह फैसला…
बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार का नया ठिकाना अब झारखंड का राजभवन होगा। राष्ट्रपति ने राज्यपाल नियुक्त कर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शहर से राज्यपाल नियुक्त होने वाले वह पहले राजनेता होंगे। वह वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक लगातार सांसद रहे। सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस ने उनका विजय रथ रोका था। उसके बाद वर्ष 2014 व 2019 में वह फिर लगातार सांसद चुने गए। वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी व मोदी सरकार में मंत्री भी रहे। इस बार लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। उनकी आयु 75 वर्ष होने के नाते टिकट…
