Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Monsoon Session: आज पेश होगा अनुपूरक बजट; विधानसभा में उठेगा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा
    Breaking News

    Jharkhand Monsoon Session: आज पेश होगा अनुपूरक बजट; विधानसभा में उठेगा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा

    AdminBy AdminJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। यह हेमंत सोरेन सरकार का विधानसभा में अंतिम सत्र होने वाला है। छह दिवसीय मानसून सत्र का पहला दिन (26 जुलाई) को शांतिपूर्वक बीता। मगर आज से तस्वीर बदल सकती है। सदन के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। दरअसल, भाजपा आज बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा सकती है।

    भाजपा उठाएगी ये मुद्दा
    भाजपा का कहना है कि वह सोमवार को राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाएगी। रविवार शाम यहां हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

    राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा, ‘झामुमो के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसलिए, हम बांग्लादेशी घुसपैठ, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर सरकार का जवाब चाहते हैं।’

    आदिवासी आबादी घट रही
    बाउरी ने आरोप लगाया कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासी आबादी घट रही है, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठियों की आबादी बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने आगे कहा कि संथाल परगना में आदिवासी आबादी 1951 में 44 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 28 प्रतिशत हो गई। दूसरी ओर, मुस्लिम आबादी, जो नौ प्रतिशत थी, इसी अवधि में बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई। हम सरकार से जवाब मांगेंगे कि उसने संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासी आबादी की रक्षा के लिए क्या किया।

    बाउरी ने आरोप लगाया कि झामुमो नीत गठबंधन सरकार ने पिछले पांच साल में लोगों से किए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार न तो युवाओं को नौकरी दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता। वहीं, पिछले पांच वर्षों में राज्य में आदिवासियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

    सत्तारूढ़ गठबंधन ने शुक्रवार को अपने विधायक दल की बैठक के दौरान कहा था कि वे विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे।

    बता दें, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट सोमवार को पेश किया जाएगा और सत्र के दौरान कई विधेयक भी पेश किए जाएंगे। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.