Author: Admin

रांची: झारखंड में महिलाओं को हेमंत सरकार ने एक हजार रुपये सम्मान राशी देने की घोषणा जैसे ही की अब इसपर सियासी पारा बढ़ गया है. चुनाव से पहले इंडी गठबंधन मंईयां योजना को मास्टर स्ट्रोक मान कर चल रही थी. लेकिन इस बीच भाजपा गोगो दीदी योजना लेकर आयी और दावा किया कि इस योजना के जरिए महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये देने का काम करेंगे. गोगो दीदी योजना का फॉर्म भी भरना शुरू कर दिया गया. लेकिन अब गोगो का तोड़ खोज झामुमो ने झामुमो सम्मान योजना की घोषणा कर दी. इसका फॉर्म भी जारी किया गया.…

Read More

बीजेपी की गो गो दीदी योजना को लेकर JMM ने चुनाव आयोग को एक शिकायत की है. जिसमें लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पंजीकरण फॉर्म प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें आवेदकों को “गोगो दीदी योजना’ के तहत पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, पंचायत, ब्लॉक, जिले का नाम आदि जैसे विवरण मांगे जा रहे हैं। इस योजना में हर महीने की 11 तारीख को प्रत्येक महिला को 2100 रुपये और प्रति वर्ष 25000 रुपये देने का वादा किया गया है। यह एक चुनावी हथकंडा है, और जन…

Read More

झारखंड सरकार ने राज्य के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार देर रात इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बोकारो के चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए योजना एवं विकास विभाग का अवर सचिव बनाया है। पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ाडा को बोकारो के चास का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

Read More

लाख उपाय करने के बाद भी विवादों में आयी JSSC CGL परीक्षा अब अदालत के दरवाजे पर पहुंच गयी है। इस परीक्षा में हुई कथित अनियमितता के मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दी गयी है। अब अदालत इस पर निर्णय करेगा कि परीक्षा को लेकर क्या निर्णय करना है। हाई कोर्ट में यह याचिका इसी परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी प्रकाश कुमार की ओर से दायर की गयी है। हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में उन्होंने परीक्षा रद्द करने, परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने या फिर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की कमेटी…

Read More

Ranchi: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन हरियाणा के चुनावी नतीजों से गदगद हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है. बताते चलें कि हरियाणा की विधानसभा की 90 सीटों में से 49 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है. जो बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर गया है. हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है। #HaryanaResults — Champai Soren (@ChampaiSoren) October 8, 2024

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने 28 डीएसपी की भी ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है. कुमार शिवाशीष को जमशेदपुर का सिटी एसपी बनाया गया है. सरकार ने जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है उनमें से कई वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे. 28 डीएसपी का भी तबादला मंगलवार को ही राज्य सरकार ने 28 डीएसपी का भी तबादला किया है. तबादले में वैसे डीएसपी शामिल भी हैं जो कई दिनों से वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे. जानिए कौन कहां गया राहुल देव बड़ाइक – अपर पुलिस अधीक्षक अभियान गढ़वा सुरजीत कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक अभियान गिरिडीह रतीभान सिंह – पुलिस उपाधीक्षक कोडरमा रणवीर सिंह…

Read More