Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जम्मू-कश्मीर में 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू था। 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन की सरकार बनाई थी लेकिन बाद में भाजपा ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद तत्कलीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।तब राज्य संविधान की धारा 92 के अनुसार जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया गया था। उस समय जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 नहीं हटा था। 6 महीने के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था, जिसे बाद में और बढ़ा दिया गया।
देश की औद्योगिक राजधानी मुम्बई में बनने वाले झारखंड भवन की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आधारशिला रखेंगे। सीएम हेमंत सोमवार को प्रोजेक्ट भवन से झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे । बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दिल्ली में सीएम हेमंत ने झारखंड भवन का उद्घाटन किया था। इस तरह दिल्ली के बाद मुंबई में दूसरा झारखंड भवन बनेगा। मुंबई में बनने वाला झारखंड भवन सेक्टर 30A,वाशी,नवी मुंबई ,महाराष्ट्र में बनेगा । प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस शिलान्यास समारोह में मंत्री रामेश्वर उराँव एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थिति रहेंगे।
ईडी की टीम राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर दबिश दी है. एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है.
ED Raid Ranchi: जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नाम पर वसूली मामले में सोमवार की सुबह राजधानी के रातू रोड, हरमू, मोरहाबादी सहित छह ठिकानों में छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम ने रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दी है. इसके अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी की जा रही है.
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, उनके कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया. गाड़ी पर फायरिंग बताया जाता है कि जैसे ही वह कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और सिद्दीकी पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं. उन्हें 4 गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी…
Sahibganj SBI Bank Fire: नगर थाना अंतर्गत चौक बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक, मेन ब्रांच में शनिवार की शाम आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि बैंक के अंदर से आवाजें आने लगीं. शीशे और एसी मशीन जलकर नीचे गिरने लगे. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया. साथ ही बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. घटना के बाद चौक बाजार की बिजली भी काट दी गई. कुछ देर बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से राज्य का रॉयल्टी का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ मांगने के लिए अब जनता का साथ मांगा है। हेमंत ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज मुझे आपका साथ चाहिए, साथियों क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भाजपा नेता ने राज्यवासियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये क्यों नहीं मांगा? झारखंड ने पिछले 3 लोकसभा चुनावों में 12/14, 12/14, 9/14 सांसद भाजपा को जिताए। फिर भी उन्होंने हम झारखंडियों का हक क्यों नहीं मांगा? मुझे एक बोगस मामले में जेल में डाला…
Kalpana Soren vs Babulal Marandi : विधानसभा चुनाव के दिन पास आते ही पक्ष विपक्ष के बीच जोरों की टक्कर जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाबूलाल मरांडी और कल्पना सोरेन के बीच ‘X’ पर जोरदार वॉर देखने को मिल रहा है. बाबूलाल मरांडी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है की- झारखंड की माताओं बहनों के बीच गोगो दीदी योजना की स्वीकार्यता देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी बौखलाहट में हैं. हेमंत गोगो दीदी योजना का दुष्प्रचार कर रहे हैं और सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे…
