Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गैंगस्टर अमन साहू झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहता है। बड़कागांव से चुनाव लड़ने की उसने घोषणा भी की है। लेकिन वह अपनी सजा को लेकर परेशान है, क्योंकि जुर्माने के साथ उसे तीन साल की सजा भी हुई है। इसी की फाइनल हियरिंग तक वह सजा को स्टे करवाने की फिराक में लगा हुआ है। अमन साहू ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार मनोज कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को एक याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में उसने बालूमाथ थाना कांड संख्या 152/20 में हुई सजा पर स्टे करने की मांग की है। बता दें कि…
ED raid in jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच जितनी चर्चा राजनीतिक पार्टियों की टिकट सूची की है, उतनी ही चर्चा इन दिनों ईडी की छापेमारी की है. जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. बीते कुछ सालों में देखा गया है कि तकरीबन हर चुनाव से पहले ईडी सक्रिय हो जाती है. अब तो यह आम धारणा बन गयी है कि जिस राज्य में ईडी की सक्रियता बढ़ जाए तो यह माना जाता है कि वहां चुनाव होने वाले हैं.झारखण्ड में पिछले कुछ सालों से ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर भी कई विवाद भी खड़े हो…
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाये जाने के बाद अब झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को चुनाव कार्यों से हटाये जाने का निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिया है। भारत के निर्वाचन आयोग (ECI) ने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने यह निर्देश शनिवार को झारखंड सरकार को दिया है। अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपने का निर्देश निर्वाचन आयोग ने दिया है। निर्वचान आयोग ने क्यों जारी किया निर्देश बता…
Tejashwi Yadav Hemant Soren: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कल देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर महत्वपूर्ण मुलाकात की. इस बैठक में राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा और राजद के प्रमुख रणनीतिकार संजय यादव भी मौजूद रहे.
पिछले लोकसभा चुनाव के समय भले ही कांग्रेस ने झारखंड के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में देरी की थी, लेकिन विधानसभा में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जल्दी करेगी। शनिवार को चूंकि राहुल गांधी रांची आ रहे हैं, इसलिए पूरी उम्मीद है कि झारखंड कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आजकल में जारी कर दे। इससे पहले फिलहाल, झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन से सीटों पर उसकी क्या सहमति बनी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांग्रेस झारखंड में झामुमो के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी यह तो तय है। पर सीट बंटवारे…
Sanjeev Hans Arrested: पटना में घंटो चले सर्च ऑपरेशन के बाद ईडी का बड़ा एक्शन पूर्व विधायक गुलाब यादव और IAS संजीव हंस को किया गिरफ्तार पूर्व विधायक गुलाब यादव दिल्ली स्थित अपने एक रिशॉट से किए गये गिरफ़्तार, IAS संजीव हंस पटना स्थित अपने सरकारी आवास से किए गए गिरफ्तार, तीन ठिकानों पर कल हुई थी रेड फिर देर रात ED ने अरेस्ट किया. ED ने सर्च ऑपरेशन के बाद किया गिरफ्तार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव हंस और गुलाब यादव पर हुई कार्रवाई
झारखंड में शुक्रवार से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है, वहीं पार्टियों में दल बदलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। वर्तमान विधायक केदार हाजरा और उमाकांत रजक एनडीए को झटका देते हुए इंडी गठबंधन के पाले में जा पहुंचे हैं। केदार हाजरा जो वर्तमान में जमुआ से भाजपा के विधायक है, वह अपना नया ठिकाना बनाने जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। अब वह झामुमो का दामन थामने जा रहे हैं। वहीं आजसू से त्यागपत्र देने के बाद उमाकांत रजक झामुमो के पाले में जा रहे हैं। आजसू से इस्तीफा देकर…
NDA seat sharing: झारखंड में 68 सीटों पर बीजेपी, 10 पर AJSU, JDU को 2 और LJP 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव, सीट शेयरिंग का फार्मूला हुआ तय. BJP और AJSU ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर के मीडिया के सामने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का फार्मूला बताया है. 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP AJSU: सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, पाकुड़, मनोहरपुर, लोहारदगा, जुगसलाई, मांडू, डुमरी, इचागढ़. JDU: जमशेदपुर वेस्ट, तमाड़ LJP: चतरा
