Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ‘कम दबाव का क्षेत्र’ 23 अक्टूबर (बुधवार) तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को यह जानकारी दी है। चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को सोमवार तक समुद्री तटों से लौटने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान को दिया गया ‘दाना’ नाम मौसम विभाग ने इस चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Dana) नाम दिया गया है इसके साथ ही कई राज्यों के मौसम में खासा बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक पंकज मिश्रा को साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले में जमानत मिली है। पंकज मिश्रा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि तीन दिन पहले ही साहिबगंज जिले में अवैध खनन के जरिए मनी लॉउंड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। गौरतलब है कि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। पंकज की बेल…
इंडी गठबंधन ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं इंडी गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा भी फाइनल नहीं हुआ है। फिर भी इसी बीच इंडी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी झामुमो एक लिस्ट सामने आ रही है, उम्मीद की जा रही है यही झामुमो के प्रत्याशी चेहरे होंगे। तो आइये, आप भी इस लिस्ट को देखें- बरहेट : हेमंत सोरेन डुमरी : बेबी देवी गांडेय : कल्पना सोरेन गोमिया : योगेंद्र महतो लिट्टीपाड़ा : दिनेश मरांडी चंदनक्यारी : उमाकांत रजक नाला : रवींद्र नाथ महतो चाईबासा : दीपक बिरुआ शिकारीपाड़ा :…
रांची : आजसू के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
Jharkhand BJP Candidate List: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) के लिए बीजेपी (BJP) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. बीजेपी ने इन 66 उम्मीदवारों में 11 महिलाओं को जगह दी है. राज्य में बीजेपी कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस लिस्ट के बाद सिर्फ दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान बाकी रह गया है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है, चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. इसके…
भारत के निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देश के बाद कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाने के बाद अजय कुमार सिंह को फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया है। इस सम्बंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने यह निर्देश शनिवार को झारखंड सरकार को दिया था। अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपने का निर्देश निर्वाचन आयोग ने दिया था। निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन करते…
