Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
CM Hemant Soren Jharkhand: झारखंड की राजनीति के लिए 4 जुलाई यानी गुरुवार का दिन बेहद खास रहा. झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने राज्य भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई. अपने आवास पर लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ परिसर में स्थित मंदिर में पूरे विधि-विधान की, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली की…
ओडिशा हाई कोर्ट को वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ विद्युत षाडंगी झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये गये है। न्यायमूर्ति डॉ विद्युत षाडंगी को शुक्रवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी है। बता दें कि न्यायमूर्ति डॉ विद्युत षाडंगी इसी माह 19 जुलाई को रिटायर भी हो रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा करीब सात महीने पहले रिटायर हुए थे। इसके बाद 29 दिसंबर 2023 को जस्टिस एस चंद्रशेखर को झारखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। उनका भी तबादला राजस्थान हाईकोर्ट कर दिया गया है। जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी…
harkhand: हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सम्भाली झारखंड की कमान, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलायी शपथ हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड की कमान सम्भाल ली है। राजभवन के बिरसा मंडल में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। हेमंत सोरेन ने अकेले ही शपथ ली है। उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली है। मंत्रियों का शपथ-ग्रहण बाद में होगा। हेमंत सोरेन ने वर्तमान पांचवीं विधानसभा में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। हेमंत सोरेन ने पांच महीने बाद फिर से झारखंड की कमान सम्भाल ली है।…
हेमंत सोरेन आज शाम 5.00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज सुबह खबर आयी थी कि राजभवन से 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए समय दिया गया है। लेकिन ताजा खबर आ रहा है कि हेमंत सोरेन आज भी शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि 7 जुलाई का समय देने के साथ हेमंत सोरेन को यह भी कहा गया था कि आज जब चाहे शपथ ले सकते हैं। इसे भी पढें: धनबाद के कोयला व्यापारी के ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड जारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. बता दें कि ईडी की टीम भूली के सहयोगी नगर स्थित उनके घर पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रमोद सिंह पर छापेमारी कर रही है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी के पद पर काम करते हुए प्रमोद सिंह ने करोड़ों की ठगी की थी. इसे भी पढें: NEET Scam 2024: CBI का झारखंड में बड़ा एक्शन, धनबाद से पकड़ा गया मुख्य साजिशकर्ता
रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम बाराबाडोर से दिल्ली गयी है। भारतीय टीम का दिल्ली हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। अब इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजयी टीम का अभिनन्दन करने वाले हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उन प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं, जिन्होंने क्रिकेट की विश्व विजेता टीम का स्वागत किया। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सत्कार किये जाने के बाद पूरी भारतीय टीम मुम्बई जायेगी जहां विजेताओं का रोड शो होगा। उम्मीद है कि टीम नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक एक खुली बस में…
NEET Scam Jharkhand: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साज़िश्कर्ता अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. बुधवार 3 जुलाई को सीबीआई की टीम झारखंड पहुंची और धनबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. एजेंसी ने इससे पहले हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और कथित तौर पर नीट परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए वह फ्लैट उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जहां से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे. सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की है. बिहार में…
Champai Soren Resignation: झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। चम्पाई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद अब हेमंत सोरेन झारखंड के फिर से सीएम बनने जा रहे हैं। बता दें कि चम्पाई सोरेन ने राजभवन अपना इस्तीफा भेज दिया। उसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। बता दें कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन को लेकर बुलाई गयी बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद चम्पाई सोरेन ने राजभवन को…
झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गयी है। आज शाम 7.30 बजे राजभवन से समय मिलने के बाद सारी अटकलों पर विराम भी लग गया है। झारखंड में सत्ता परिवर्तन को लेकर बुलाई गयी बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब तय हो गया है मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपेंगे। चम्पाई सोरेन के साथ हेमंत सोरेन भी राजभवन जायेंगे। बता दें की राज्यपाल कुछ समय के बाद रांची पहुंचने वाले हैं। वह चेन्नई से रांची लौट रहे हैं। बता दें कि…
राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है. बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से रॉउज एवन्यू कोर्ट में पेश हुए थे. दूसरी ओर, आबकारी मामले में कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी मामले में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के सीबीआई मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि…
