Author: Admin

राँची मेन रोड हनुमान मंदिर के पास से नगर निगम एवं डेली मार्केट ट्रैफिक थाना के द्वारा चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान।

Read More

हजारीबाग केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी ओपी थाना क्षेत्र के केरेडारी बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के समीप दिनदहाड़े चली गोली। दो लोग गंभीर रूप से घायल। एक युवक के सीने के पास लगी है गोली। वहीं एक युवक को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग भेज दिया गया हैं, दोनों घायल बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं । मौके पर पुलिस पहुँची हैं।

Read More

धनबाद: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 अंतर्गत खरखरी स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और विस्थापितों द्वारा प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बुलाई गई वार्ता विवाद में बदल गई। सिनीडीह गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में सांसद ढुलू महतो, गोविंदपुर के जीएम, हिलटॉप आउटसोर्सिंग के डायरेक्टर कौशल पांडेय, डीएसपी पीके सिंह समेत ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के दौरान सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन की उपस्थिति पर सवाल उठाया और तीखा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब जमीन बीसीसीएल को दी गई है तो वार्ता भी बीसीसीएल से ही होगी, न कि आउटसोर्सिंग से। इसी दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथ मंदिर से हर साल जगन्नाथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है. भगवान जगन्नाथ की पूजा के साथ-साथ यहां एक भव्य मेला भी लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं. इसके कारण ट्रैफिक की समस्या ना हो, इसके लिए कई रूट को डायवर्ट किया गया है. 26 जुलाई के बाद अगर आप इस तरफ आते हैं, तो एक बार रूट चार्ट देख लें, वरना जाम में फंस सकते हैं. बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित 1. 26 जून से 7 जुलाई तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड और पुराना विधानसभा रोड में सुबह…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे सर गंगाराम अस्पताल रवाना हुए, जहां वे अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे। शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और हालचाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे हैं।

Read More

हज़ारीबाग। हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदलपूरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ गांव में बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने एक निर्माण स्थल पर जमकर तांडव मचाया।रात के अंधेरे में उपद्रवियों ने वहां मौजूद मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि बादम से चरही तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है।सड़क निर्माण में करने वाले जेसीबी मशीन, हाईवा एवं अन्य मशीन में अपराधी में आग लगा दिया है।उक्त घटना को देखते हुए सड़क में काम करने वाले मजदूर एवं मुंशी भाग निकले।प्राप्त जानकारी के अनुसार,…

Read More

राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली ‘भाभी जी’ उर्फ रूबी देवी अब पुलिस की गिरफ्त में है। 29 अप्रैल 2025 को उसने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह उत्तर प्रदेश से ब्राउन शुगर मंगवाकर उसमें दूसरा नशीला पाउडर मिलाती थी और रांची में बेचती थी। रांची पुलिस के अनुसार, भाभी जी का असली नाम रूबी देवी है और वह बिहार के सासाराम जिले के कारगर गांव की रहने वाली है। पिछले करीब 10 सालों से वह और उसका पूरा परिवार ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल था। उसका पति…

Read More

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज जमशेदपुर पहुंच गए हैं. यहां पर वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही जमशेदपुर के भाजपाइयों के साथ भी बैठक करेंगे और संगठन में जान फूंकने की कवायद करेंगे. टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत मंत्री गिरिराज सिंह आज सुबह-सुबह वंदे भारत ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पर पहुंचे. यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ जारी है और यह सब हेमंत सरकार की मिली भगत से हो रही है.

Read More