Author: Admin

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में हजारीबाग के जिला खनन कार्यालय का सर्वे किया. साथ ही बालू खनन से संबधित कुछ महत्पवपूर्ण दस्तावेज जब्त किया. ईडी ने अंबा प्रसाद व पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज इसीआईआर की जांच के दौरान चार जुलाई को छापेमारी की थी. छापेमारी के दायरे में अंबा प्रसाद के कार्यालय, सीए, सहित बालू कारोबार से जुड़े लोगों को शामिल किया था. अंबा प्रसाद व पारिवारिक सदस्यों के ठिकानों पर ईडी द्वारा की जानेवाली यह दूसरी छापेमारी थी. चार जुलाई को छापेमारी के दौरान बालू के अवैध कारोबार से संबंधित दस्तावेज…

Read More

महिला अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का एक और अहम फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आदिवासियों में भी महिलाओं का भी उत्तराधिकार में हक है. उत्तराधिकार से संबंधित विवाद में आदिवासी परिवार की महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार है. महिलाओं को उत्तराधिकार से वंचित करना अनुचित और भेदभावपूर्ण है. ये महिलाओं के समानता के अधिकार का उल्लंघन है हालांकि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होता, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आदिवासी महिलाओं को स्वतः ही उत्तराधिकार से वंचित कर दिया जाए. पीठ ने  कहा कि यह देखा जाना…

Read More

रांची में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला किया गया है. इसमें करीब 20 दरोगा को इधर से उधर भेजा गया है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है.

Read More

दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर डिवीजन के सरडीहा झाड़ग्राम सेक्शन में 143 किलोमीटर11/13 पोल संख्या के बीच में रेल ट्रेक पार कर रहे तीन हाथी ट्रेन की चपेट आ गए। जिससे तीनों हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हाथी में एक व्यस्क व दो बच्चे शामिल है। ये घटना देर रात 12:50 बजे हुई है। घटना की रिपोर्ट मिलते ही रात्रि एक बजे अप व डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया था। रात में ही रेलवे की टीम घटनास्थल रवाना हो गई थी। घटनास्थल से मृतक हाथियों के शव को हटाया गया। अप लाइन सुबह 6 बजकर…

Read More

रांची-पटना : मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना बन्दरचुआं के निकट हुई, जब मेघातरी गांव (कोडरमा) के चार लोग ताराघाटी की ओर जा रहे थे। इनमें दो लोग पैदल थे, जबकि दो बाइक से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कोडरमा से बिहार की ओर जा रहे एक कंटेनर ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज तड़के छापा मारा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य में चर्चित शराब घोटाले से संबंधित बताई जा रही है. यह पहला मौका नहीं है, जब ईडी ने बघेल के ठिकानों पर दबिश दी हो. पूर्व में भी बघेल से जुड़े परिसरों में छापेमारी की जा चुकी है. कांग्रेस पार्टी ने इस छापे की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक ग्रुप में इसकी सूचना साझा की है. ईडी की टीम अब भी बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापामारी की कार्रवाई कर…

Read More

बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाँच अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं. अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है. उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम…

Read More

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई 2025 को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। हेमंत सोरेन सरकार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।

Read More