Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
खबर दानापुर के मनेर से है जहां एक बार फिर पटना पुलिस की सख्त कार्रवाई में अपराधी पुलिस मुठभेड़ का शिकार हुआ. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दानापुर अनुमंडल के मनेर थाना क्षेत्र में 84 गांव के रहने वाले कुख्यात अपराधी नितीश कुमार के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. यह घटना रतन टोला के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद हथियार बरामद करने पहुंची थी. उसी दौरान अपराधी नितीश ने पिस्टल से SHO रजनीश कुमार पर एक के बाद एक दो गोली चला दिया जिसमे वाह बाल बाल बच गये और SHO के तरफ से काउंटर…
रांची:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.हाईकोर्ट ने रांची पुलिस द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ की जा रही जांच पर फिलहाल रोक लगा दी है. अदालत के इस फैसले को ईडी के लिए अहम माना जा रहा है. दरअसल, रांची पुलिस ने ईडी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर जांच शुरू की थी, जिसे चुनौती देते हुए ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर अंतरिम रोक लगाते हुए राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई…
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका देते हुए MP/MLA केस संख्या 2/2024 को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी है. यह मामला जमीन घोटाले की जांच से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री पर समन की अनदेखी का आरोप लगाया था. ईडी द्वारा दायर याचिका पर निचली अदालत ने संज्ञान लेते हुए MP/MLA केस 2/2024 के तहत न्यायिक प्रक्रिया शुरू की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निचली अदालत की कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उसे निरस्त करने की मांग की थी. इस मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व में मुख्यमंत्री…
राँची: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय में कथित मारपीट के आरोपों को लेकर मामला अब और गंभीर होता दिख रहा है। सोमवार को सिटी डीएसपी एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को लेकर ईडी ऑफिस पहुँचे, जहाँ सदर डीएसपी के नेतृत्व में अंदर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चुटिया निवासी संतोष कुमार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की जा रही है। संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को…
पलामू शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. इस वारदात में अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि नवीन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपना नया कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में स्थानांतरित करने जा रहे हैं। यह परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही कुछ अहम विभाग और मंत्रालय भी होंगे। इसी के साथ आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलने जा रहा है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय शिफ्ट हो सकता है। आइए इसकी खासियत जानते हैं। क्या है ‘सेवा तीर्थ?’ 2.26 लाख वर्ग फीट में फैला सेवा तीर्थ नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में…
