Author: Admin

क्या जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे? प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश की है। मौजूदा सीजेआई गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण कर सकते हैं। 23 नवंबर को रिटायर हो रहे सीजेआई गवई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे। सूत्रों के अनुसार इस साल 14 मई को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले जस्टिस गवई ने अगले…

Read More

हजारीबाग: नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। 26 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में की गई छापेमारी में *200.1 किलोग्राम डोडा* (नशीला पदार्थ) बरामद किया है। यह कार्रवाई *15 माइल, चरही स्थित रांची–पटना मुख्य मार्ग* पर की गई। दो वाहन जब्त, पुलिस को मिली गुप्त सूचना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची- पटना मार्ग से नशीले पदार्थों की बड़ी खेप गुजरने वाली है। इस सूचना के आधार पर टीम ने चरही क्षेत्र में नाकाबंदी की। जांच…

Read More

भारतीय टीम से बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक वह ICU में हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कैच पकड़ते हुए वह चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. अब उनको लेकर खबर सामने आ रही है कि पसलियों में लगी चोट की वजह से उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है.

Read More

पटना. बिहार चुनाव के पहले चरण में सबसे अधिक उम्मीदवार भाजपा के हैं, जबकि राजद, कांग्रेस, वामदल और अन्य क्षेत्रीय दलों के बीच भी बहुकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है. पहले चरण में राजद और भाजपा के बीच 25 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि राजद और जदयू 34 सीटों पर आमने-सामने हैं. इसी तरह 23 सीटों पर एनडीए और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है. 12 सीटों पर लोजपा (आर) और राजद एवं 12 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी भिड़ंत है. वामदलों में भाकपा (माले) सबसे आगे है जो इस चरण में 14 सीटों पर चुनाव…

Read More

आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन और इस दिन अस्तगामी यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है और यह पर्व उगते हुए सूर्य और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मनाया जाता है. तीसरे दिन जब सूर्य अस्त होने लगता है, तब भक्त उसे धन्यवाद देते हैं और छठी मैया व सूर्य देव से संतान की उन्नति और परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं. मान्यता है कि अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने से मनुष्य अपने जीवन के उतार-चढ़ाव में संतुलन और धैर्य…

Read More

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां देवमबीर गांव में भीड़ ने एक युवक को रेप का आरोपी बताकर बर्बर तरीके से पीट-पीटकर मार डाला। घटना शुक्रवार रात (24 अक्टूबर) की बताई जा रही है, जबकि शनिवार सुबह युवक का शव मिलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। ⚡ आरोपी को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने युवक को अर्धनग्न कर चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाकर अपमानित किया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया…

Read More

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से आई है एक बेहद गंभीर और दर्दनाक खबर। यहां थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की सूचना सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। ⚡ सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों…

Read More