रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मालिक को गोली मार दी. गोलीबारी में घायल रेस्टोरेंट मालिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान व्यवसाई मनीष गोप की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हेलमेट पहने अपराधी के द्वारा गोली मारी गई. जानकारी के अनुसार, व्यवसाई मनीष गोप को दिसम्बर माह में प्रिंस खान के द्वारा धमकी दी गया थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, वेटर की मौ’त
Ranchi : रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने होटल परिसर में घुसकर करीब तीन से चार राउंड फायर किए। इस घटना में होटल का वेटर मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने अचानक होटल को निशाना बनाया। गोलीबारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मनीष को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है।

