Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची में लड़कियों को झांसा देकर यौन शोषण करने वाले एक युवक की बुधवार को अरगोड़ा इलाके में बीच सड़क पर धुनाई हुई। महिला समिति के द्वारा पहले युवक को पीटा गया बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन महिलाएं उसे दौड़ा दौड़ा कर पीट रही थी। एनजीओ आवा संस्थान की सचिव अंशु लकड़ा ने बताया कि उनके कार्यालय में एक युवती काम करती है। युवती काम करने के अलावा नर्सिंग की पढ़ाई भी करती है। युवती को आरोपित युवक ने शादी करने की बात बोलकर उसे झांसा में लिया और…
धनबाद: धनसार गांधी रोड़ हल्दी पट्टी के एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर खाने के बाद घरवाले उसे गंभीर अवस्था में लेकर एसएनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक 26 वर्षीय राहुल कुमार सरोज के भाई रोहित कुमार सरोज का बयान सरायढेला पुलिस ने दर्ज की है। रोहित ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई छोटा भाई राहुल कुमार सरोज कुरियर कंपनी में काम करता था। मंगलवार को समय पांच बजे राहुल अपने रूम से उसके रूम में आया तथा आकर बोला कि हम बहुत परेशान थे। हम अपने से जहर…
झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी बाबा धाम पुल के समीप दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने आयुर्वेद दवा कंपनी में काम करने वाले स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया तथा मारपीट की। घटना गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। घटना में भंडरा तेतर कोका निवासी जाहिद हुसैन घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों स्कूटी पर सवार होकर चांदनी चौक पहुंचे। जहां पुलिस के समक्ष घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज कराया। घटना के बाबत भंडारा…
पलामू में सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में ट्रक ने साइकिल सवाल को कुचल दिया। साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी ।मेदिनीनगर – औरंगाबाद नेशनल हाईवे 98 पर एक कंटेनर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसा छतरपुर थाना क्षेत्र के बैरियाडीह मोड़ के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रक भागने लगा, जिसे आधा किमी खदेड़ कर पकड़ा गया। इस घटना में प्रवेश प्रजापति (45) की मौत हो गयी। प्रवेश छतरपुर के बारा गांव के रहने वाला थे। प्रवेश राज मिस्त्री का काम करते थे और उनकी कमाई से ही पूरा परिवार चलता था।…
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के बरगवां में एयरटेल के वेयर हाउस में भीषण आग लगी है। आग इतनी तेज थी गोदाम जलकर राख हो गया है। गोदाम में रखे 50 करोड़ से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है, हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। सुरक्षा के लिए तीन गार्ड थे तैनात गोदाम में तैनात तीन गार्ड ने अचानक वेयरहाउस से धुंधा निकलता देखा। तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी गयी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गयी। तुरंत…
जगन्नाथपुर मंदिर का गर्भगृह क्यों गर्म हो रहा है, इसकी जांच करने बुधवार को भू-वैज्ञानिक मंदिर पहुंचे. चार सदस्यीय टीम ने करीब एक घंटे तक जांच की. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, टाइल्स में सिलिका होने को फर्श के गरम होने की वजह बतायी गयी है. कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. अगर भविष्य में फर्श के गर्म होने की सूचना मिलती है और तापमान बढ़ता है, तब विस्तृत सर्वेक्षण की आवश्यकता होगी. खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक विजय ओझा के निर्देश पर जगन्नाथ मंदिर में जांच करने पहुंची टीम में सहायक निदेशक अनिमा खेस, जियोलॉजिस्ट…
पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित बडामार पंचायत के बडामारा गांव के लोगों की सुबह हैरान करने वाली थी। गांव में मौजूद ट्रांसफर में एक युवक का शव सुबह- सुबह सबने लटका हुआ देखा। शव ट्रासफार्मर के ऊपर से नीचे लटक रहा था। बडामारा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी ट्रासफार्मर के खंभे से युवक की झुलता हुआ शव देखकर लोग हैरान रह गये। लाश को देख ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ट्रासफार्मर से शव लटकने की जंगल में आग की तरह फैल गयी और लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ने लगी। सूचना पाकर…
रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के लेक रोड स्थित एक दुकान के बाहर मंगलवार की देर रात राकेश कुमार साह (38) नामक युवक की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और 12 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल अपराधी गुल्फाम कुरैशी (26) को गिरफ्तार कर लिया. मृतक मूल रूप से सस्तीपुर के विभूतिपुर का रहनेवाला था. इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई संजय कुमार…
सिमडेगा : सदन प्रखंड क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या मामले में प्रेमी जॉन मसीह और उसका दोस्त सरोज होरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पाकरडांड थाना प्रभारी अमित राय के मुताबिक, प्रेमी अपने दोस्त के साथ मिलकर रामरेखा घाटी में प्रेमिका की हत्या कर दी थी. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात चार माह पूर्व कुल्लुकेरा बाजार में हुई थी. इसके बाद उन दोनों का प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ने लगा. पिछले एक माह से प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शहर के ठाकुरटोली में रह रही थी. इस बीच प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया. इससे तंग आकर जॉन अपने सलडेगा निवासी…
जमशेदपुर: मुसाबनी थाना अंतर्गत रथ मेला के दौरान बस अड्डे से विगत 5 जुलाई को लोको लाइन निवासी कमल पानीकर की सुपर स्पलेंडर बाइक की चोरी हो गई थी। जिसके बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने विशेष दल का गठन कर चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया। साथ ही इनकी निशानदेही पर विगत अगस्त माह में घाटशिला मेला से चोरी हुई होंडा यूनिकॉर्न बाइक को भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस के समक्ष अपने दो अन्य साथियों के नाम का खुलासा भी किया, जो वर्तमान में जेल में…
