Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गुरपा के पास कल मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद रेलवे ने कुछ ट्रेनों को जहां टर्मिनेट कर दिया, वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. इस वजह से कोडरमा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनें नहीं पहुंची. ऐसे में कोडरमा से दूसरी जगहों की यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्री परेशान दिखे. यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी समय पर सही सूचना नहीं मिलने की वजह से हुई. यात्रियों की मानें, तो सुबह में ट्रेनों के विलंब होने की जानकारी दी जाती रही, पर बाद में या तो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया या फिर ट्रेन…
झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के निकट एक लाइन होटल के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. एलपीजी गैस भरा टैंकर एक पेड़ से टकरा गया. इसके बाद एलपीजी से भरे टैंकर में जोरदार विस्फोट हुआ. इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गयी. टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गयी और कई लोग झुलस गये. एक शव भी बरामद हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है कि शव टैंकर के चालक का है. बताया गया है कि टैंकर में विस्फोट के बाद लगी आग की वजह से वहीं खड़ी तीन बसें जलकर खाक हो गयीं. ये तीनों बसें…
झारखंड में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना तमाड़ की है जहां लोहड़ी गांव के प्रधान अशोक सिंह की हत्या डंडे से मार कर की गयी है। अपराधियों ने बांस के डंडे से ग्राम प्रधान से मारकर फेंक दिया। गांव से 500 मीटर की दूरी पर पानी टंकी के पास शव बरामद किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी के फोन के बाद घर से निकले थे ग्राम प्रधान परिजनों ने बताया कि शाम 7 बजे…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार में लिप्त और आरोपित 29 लोक सेवकों एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने की अनुमति ACB को दिये जाने संबंधी प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. यह पूरा मामला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ा है. इसमें कई कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता और संवेदकों के खिलाफ अनियमितता के आरोपों को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाना है. धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के पंचायतों में वर्ष 2010-11 और 2013-14 में लगाये गये नलकूप एवं अन्य योजना में अनियमितता से जुड़ा यह मामला…
देश की राजधानी दिल्ली से चली फ्रीडम राइडर्स बाइकर रैली अपने यात्रा के दौरान मंगलवार को जमशेदपुर पहँची जहाँ इनका भव्य स्वागत किया गया. रैली में मौजुद राइडर्स ने बिस्टुपुर स्थित जे. आर. डी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीँ राइडर्स का स्वागत जमशेदपुर राइडिंग क्लब एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के द्वारा किया गया. इस दौरान राइडर्स की टीम लीडर ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया को बढ़ावा देने हेतु इस रैली को निकाला गया है जहाँ कुल 75 राइडर्स शामिल है, जो देश के 75 दर्शानिक स्थलों का भ्रमण करते हुए वापस…
चक्रवात सितरंग का असर दिखने लगा है. इस भीषण चक्रवात के कारण बांग्लादेश में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात सितरंग के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाया गया. चक्रवात के प्रभाव के कारण कई इलाकों में भीषण बारिश हुई. कई इलाकों में भीषण बारिश: चक्रवात सितरंग के प्रभाव के चलते बांग्लादेश के कई इलाकों में दिनभर भारी से अति भारी बारिश हुई. तेज बारिश के कारण दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव हो…
झारखंड सरकार ने भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा को लेकर अपने पहले की छुट्टी में संशोधन किया है. अब 27 अक्टूबर, 2022 (गुरुवार) को छुट्टी घोषित की है. इससे पहले राज्य सरकार ने 26 अक्टूबर, 2022 (बुधवार) को छुट्टी घोषित की थी, लेकिन विभिन्न माध्यमों से इनदोनों पूजा की तारीख की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी घोषित की है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना के तहत बताया गया कि राज्य सरकार ने पहले भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा को लेकर 26 अक्टूबर,…
चाईबासा : चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंर्तगत पुराना चाईबासा स्थित हवाई अड्डा के पास 26 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच एसपी आशुतोष शेखर स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को भी घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में कुल 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि पीड़िता अपने भाई के दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डा 20 अक्टूबर की शाम लगभग 5.40 बजे गई थी। वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से…
रांची: उत्तरी अंडमान सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को और गहरा होने के बाद 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवात का रूप लेने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 1460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र के और गंभीर होने का अनुमान है. विभाग के अनुसार, इसके फिर से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर…
हजारीबाग जिले के चौपारण जीटी रोड सरदार स्थित एक ढाबा के बगल में जर्जर भवन से पुलिस ने शनिवार को भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है. बरामद शराब के कार्टून पर अलग-अलग ब्रांडेड कम्पनी का स्टीकर लगा हुआ है. तस्करों द्वारा इस भवन में मिनी नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था.
