Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर: बरशोल थाना अंतर्गत रहने वाली नाबालिग का अपहरण कर उसके मांग में जबरन सिंदूर डालकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे 1 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने शनिवार आरोपी गुरा खामराई के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए 14 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम अदा नहीं करने पर सजा की अवधी और दो साल के लिए बढ़ जाएगी। मामले में धारा 366 के तहत सात साल की सजा और पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें कुल 11 लोगों की गवाही…
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छेचानी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चावल पसा कर टब में रखे गए गर्म माड़ में दो मासूम बच्ची गिर गईं। दोनों बुरी तरह झुलस गई। हालत काफी गंभीर है। मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल, मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। झुलसने वाली दोनों बच्ची सहोदर बहन हैं। विद्यालय में दोपहर का खाना बन रहा था। रसोईया सावित्री देवी और कालो देवी खाना पका रही थीं। चावल को पसा कर गर्म माड़ एक टब में रखा गया था। पास में ही विद्यालय और आंगनबाड़ी…
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 2022 के अवसर पर आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जेंडर अभियान की शुरुआत की गयी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसकी ऑनलाइन शुरुआत की. महिला हिंसा के खिलाफ कार्य करने एवं जागरूकता को लेकर लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के 3 आजीविका न्याय सलाह केंद्र (जेंडर जस्टिस सेंटर) सहित देश के 160 ऐसे केन्द्रों का उद्घाटन किया गया. अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड के लोहरदगा जिले में तीन जेंडर जस्टिस सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया. जेंडर जस्टिस सेंटर जेएसएलपीएस से जुड़ी…
चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव में पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही अदालत से जारी गिरफ्तारी एवं कुर्की-जब्ती के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की गयी. पुलिस ने इस दौरान घर की कुर्की जब्ती की. आपको बता दें कि नक्सली सहदेव यादव लंबे समय से फरार चल रहा है. चतरा के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इस टीम में एसआई राजेश शर्मा, जिला बल व…
गढ़वा जिले के नगर उंटारी प्रखंड की कोलझिकी पंचायत के मुखिया अजय गुप्ता को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया की गिरफ्तारी रमना से की गई है. रमना बस स्टैंड पर 15 हजार रुपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने मुखिया को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे लेकर पलामू चली गयी है. जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित एक व्यक्ति से वह घूस की मांग कर रहा था. इसके बाद उस व्यक्ति ने इसकी सूचना एसीबी को दे दी. एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो)…
दुमका में एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में सिलेंडर से आग लग गई. जिससे कई कमरे जलकर राख हो गये हैं. लड़कियों के डॉक्यूमेंट भी जल गये हैं. इस हादसे में एक युवती झुलसी गई है. वह फूलोझानो मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है. बताया जा रहा है कि यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ है. घटना शहर के करहलबिल मोहल्ला स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल संख्या -1 की बतायी जा रही है, जहां खाना बनाने के दौरान ये हादसा हो गया। आग से कई कमरे जलकर राख हो गये हैं। लड़कियों के डॉक्यूमेंट भी…
रांची: जेसीआई राँची के बहुचर्चित एक्सपो उत्सव का उद्घाटन महामहिम श्री रमेश बैश जी द्वारा मोराबादी मैदान में किया गया। इस वर्ष एक्सपो 24 से 28 नवंबर तक मोराबादी में लगा है। एक्सपो में 8हैंगर में 325 से अधिक स्टॉल देश और विदेश से आए है और सभी स्टॉल सज धज के तैयार है । पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन ने मंच संभालते हुए महामहिम का स्वागत किया और अध्यक्ष को मंच सौपी। अध्यक्ष सौरव साह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की 2 साल एक्सपो नहीं लगा था करोना के वजह से और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर…
चतरा में परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है। अनियंत्रित स्पीड और बेकाबू वाहन लगातार लोगों की जान लीलने पर तुली है। चतरा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक स्कूली छात्रा तथा एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल पहली घटना टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-पिपरवार मुख्य पथ पर स्थित लरंगा गांव के समीप की है। गौरतलब है कि लरंगा गांव निवासी प्रेम उरांव की 9 वर्षीय बेटी मंडेर स्थित मिशन स्कूल से पढ़कर शाम के करीब 3 बजे अपने घर वापस लौट रही थी।…
धनबाद में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। शव बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड में सरकारी स्कूल की बाउंडरी के पीछे मिला।शव मिलने की सूचना मिलते ही, मुख्यालय एसडीपीओ और अमर पांडेय सहित बरवाअड्डा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गिरिडीह के रहने वाले विनोद के रूप में की गयी है। वह किराए के घर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस मामले पर एसडीपीओ अमर पांडेय ने जानकारी दी युवक शादीशुदा था। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद…
रामगढ़ जिले की भुरकुंडा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर अगवा बच्ची को पतरातू रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. बच्ची को अगवा करने वाली भिखारिन व उसके पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के बरामद होते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. आपको बता दें कि मंगलवार को भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा डी मधु स्टूडियो के पास से बच्ची को अगवा कर लिया गया था. भिखारिन मीना देवी को पुलिस ने पतरातू की स्टीम कॉलोनी से धर दबोचा. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने पतरातू रेलवे स्टेशन से बच्ची को गुरुवार की…
