Author: Koylanchal Samvad

गिरिडीह: चिलखारी नरसंहार का नामजद नक्सली कोल्हा यादव पंद्रह साल बाद पुलिस के हाथ लगा है, और एसएसबी की टीम ने उसे चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव से उसे गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर चरकापत्थर एसएसबी 16 वीं वाहिनी सी समवाय के अलावे चरकापत्थर और भेलवाघाटी थाना की पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया, तथा नक्सली कोल्हा यादव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे चरकापत्थर थाना से भेलवाघाटी थाना ले गयी जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. 26 अक्टूबर 2007 की रात भाकपा माओवादियों ने गिरिडीह…

Read More

लातेहार जिले के क्षेत्र में फैले बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को नक्सली अभियान में चार अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं. जिसमें 5.56 एमएम का एक एलएमजी, दो एसएलआर और 5.56 एमएम का एक इंसास राइफल शामिल है. जबकि एलएमजी का चार मैगजीन, इंसास राइफल का तीन मैगजीन, एसएलआर का छह मैगजीन, चार विस्फोटक और 470 गोली बरामद हुआ है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने बूढ़ा पहाड़ के जोंक पानी के जंगल में कई हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा है. इसी सूचना पर कोबरा 209 और जिला पुलिस की…

Read More

चतरा : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग स्थित सुखनदिया के समीप गुरुवार को ऑटो में बैठे बैंक ऑफ इंडिया के बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) मुन्नी प्रजापति से तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 13 हजार रुपये की लूट की है. इस संबंध में पीड़िता मुन्नी प्रजापति ने बताया कि हर दिन की तरह बैंक ऑफ इंडिया से खाताधारियो का पैसा निकालकर ऑटो से अपने घर नावाडीह जा रहे थे. इस दौरान सुखनदिया के समीप बाइक से तीन अज्ञात लोग आकर ऑटो को रोक दिया. जिसके बाद अपराधियों ने हथियार के दम पर पैसे से भरा झोला छीनकर चंपत हो गया.…

Read More

गुमला: साबुन उद्योग लगाने के नाम पर महिलाओं से तीन लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पालकोट प्रखंड अंतर्गत टंगराटोली निवासी जयंती मिंज के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने पालकोट थाना की पुलिस को आवेदन सौंपकर ठगी करने, पैसा लेने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि हमें यूथ इको रिवोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय के निदेशक ने पालकोट पिंजराडीपा में साबुन उद्योग लगाने की बात कही. इस बात को समझाने के लिए महिलाओं के पास दो से तीन महीना तक आता रहा. इस पर महिलाएं सहमत हुई, लेकिन उद्योग खोलने…

Read More

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में अग्निकांड मामले पर झारखंड  हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है । सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई। अदालत ने नगर विकास सचिव को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।  कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि राज्यभर में फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाये। अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जांच होनी चाहिए।  सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और…

Read More

चतरा: चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कई गांव में एक दर्जन बड़े छोटे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों का झुंड अचानक घरों में तोड़फोड़ करने लगा, तभी ग्रामीणों की नींद खुली और जान बचाते हुए बाहर भागे। इस दौरान हाथियों ने कई घरों में तोड़फोड़ की और फसलों नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही मकान में रखे अनाज को तहस-नहस कर बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले बीस दिनों से हाथियों का आतंक जारी है। जंगली हाथी वन्य क्षेत्र में बसे लोगो के घर लगातार तोड़ रहे है और फसलों को बर्बाद…

Read More

रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन  के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने सूचना भवन, रामगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप निर्वाचन के मद्देनजर एफएलसी के उपरांत चल रहे मॉक पोल कार्यों का जायजा लिया। मौके पर सुश्री मिश्रा ने वरीय पदाधिकारी निर्वाचन समन्वय कोषांग सह अपर समाहर्ता, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से एफएलसी के उपरांत मॉक पोल संबंधित कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सुश्री मिश्रा ने सूचना भवन…

Read More

धनबाद: आशीर्वाद टॉवर के बी ब्लॉक में अगलगी की घटना की जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक की टीम के आने के बाद जिला प्रशासन ने आशीर्वाद टॉवर के ए और बी ब्लॉक के 64  फ्लैट को सील कर दिया गया है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी फ्लैट में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। आशीर्वाद टॉवर के दोनों गेट पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। फॉरेंसिक विभाग की टीम अपार्टमेंट में हादसे की जांच के लिये सैंपल इकट्ठा कर रही है। इसके अलावा पूरे अपार्टमेंट की वीडियोग्राफी…

Read More

धनबाद: धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे आग लग जाने की घटना से लोग डरे हुए हैं। इस अपार्टमेंट में रहने वाले सुबोध लाल की बेटी की शादी थी। उनके घर में हजारीबाग और बोकारो से रिश्तेदार आए हुए थे। आग में जलने और दम घुटने से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं 36 लोग जख्मी हुए हैं। कुछ का पाटलीपुत्र नर्सिंग होम व कुछ का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। दस महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और एक बुजुर्ग की मौत हुई है।…

Read More

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट और विगत दिनों अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य सरकार की ओर से चार  लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है। श्री सोरेन ने हादसे में घायल लोगों के समुचित ईलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। बता दें कि जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट के ब्लॉक-दो में मंगलवार की शाम भीषण आग लगी थी. इस अगलगी में 14 लोगों की मौत हो गयी थी. इसमें 10 महिला, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल थे. बताया…

Read More