Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना! दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, जांच तेज
    Breaking News

    गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना! दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, जांच तेज

    AdminBy AdminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत एक गांव में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

    यह घटना रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि के बाद हुई। पीड़ित लड़कियां जब आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थीं, तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

    परिजनों ने दोनों लड़कियों को हरलाडीह ओपी पहुंचाया, जहां मामला दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया, ग्रामीण और काफी संख्या में लोग भी ओपी पहुंचे।

    दोनों पीड़ित लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को मामले की सूचना मिलते ही तुरंत हरलाडीह ओपी पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

    सोमवार शाम को महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पीड़िताओं से विस्तृत पूछताछ की गई। एसडीपीओ ने भी दोनों लड़कियों से घटना की जानकारी ली।

    जिस युवक के साथ लड़कियां घर लौट रही थीं और जिसकी अपराधियों ने पिटाई की थी, उससे भी पूछताछ की गई। तकनीकी जांच के लिए विशेष टीम बुलाई गई है और सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन आदि के आधार पर छानबीन जारी है।

    जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जतरा मेला लगा हुआ था। मेले में दोनों लड़कियां गांव के कुछ परिचित युवकों के साथ गई थीं। सभी मिलकर मेला घूम रहे थे।

    मध्यरात्रि के दौरान साथ आए लोग बिछड़ गए। दोनों लड़कियां अपने एक परिचित युवक के साथ घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान छह-सात युवकों ने उन्हें घेर लिया।

    उन्होंने साथ आए युवक की पिटाई की और उसे भगा दिया। इसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को खेत की ओर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    ग्रामीणों में आक्रोश, छापेमारी जारी

    घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता अशोक हेंब्रम ने इसे बेहद निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.