Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»लखीमपुर कांड में जल्द हो सकती है आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी, आईजी ने भेजा समन
    राष्ट्रीय

    लखीमपुर कांड में जल्द हो सकती है आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी, आईजी ने भेजा समन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है. ऐसे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्रा के गिरफ्तार होने की संभावना बढ़ गई है. लखनऊ की आईजी लक्ष्मी ने बयान दिया है कि वे जल्द आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लेंगी. गौरतलब है कि अब तक पुलिस सिर्फ जांच की बात कह रही थी लेकिन प्रदेश की फायरब्रांड आईपीएस अफसर लक्ष्मी सिंह के इस बयान के बाद आशीष का बच पाना अब मुश्किल है. लक्ष्मी सिंह ने यह स्पष्ट किया है पुलिस की कई टीमें आशीष मिश्रा की खोज में लगी हुई हैं.

    लखनऊ की आईजी लक्ष्मी सिंह ने कुछ देर पहले जानकारी दी है कि लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को समन भेजा जा रहा है. प्रभात खबर से हुए विशेष बातचीत में लखनऊ की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार करके आज पूछताछ की जा रही है, उनसे हमें काफी सूचना प्राप्त हुई है और इस घटना में तीन अन्य लोगों के शामिल होने की पुष्टि की है जो बाद में मृत हो गए.

    आईजी लक्ष्मी ने बताया कि मरने वाले तीन अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि होने पर तकनीकी रूप से इनका नाम भी जांच में शामिल कर लिया गया है. ये लोग कई तरह की जानकारियां दे रहे हैं और इनके आधार पर हम मुख्य आरोपी (आशीष मिश्रा) को पूछताछ के लिए समन भेज रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया है कि आशीष की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले का लिया स्वत: संज्ञान

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए सुनवाई की है और राज्य सरकार से कहा कि वह यह बताए कि प्राथमिकी में किन लोगों के नाम हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं. प्राथमिकी में यह दावा किया गया है कि आशीष मिश्रा ने लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाई थीं और वह किसानों को कुचलने वाली कार में भी मौजूद थे.

    दो आरोपी गिरफ्तार

    लक्ष्मी सिंह ने कहा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और अन्य जानकारी को भी भी जांच में शामिल किया गया है. इसी बीच, लखीमपुर हिंसा मामले में पुलिस ने आशीष पांडेय एवं लवकुश नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों लोग काफिले में मौजूद थे. पुलिस की कई टीमों ने स्थानीय मुखबिरों की सूचना पर लगातार छापेमारी की है. इसके अतिरिक्त तीन अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.