Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देश में पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में आई 6.5% की गिरावट
    झारखण्ड

    देश में पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में आई 6.5% की गिरावट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    India map with covid-19 virus concept. Coronavirus is spread to all over the world and infected to all countries. Vector illustration of red map design with influenza virus. Covid 19 India map.
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्लीः देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक हफ्ते पहले संक्रमण दर 9.1% थी, वह शनिवार को गिरकर 3.2% तक आ गई है। यानी पिछले हफ्ते तक देश में हर 100 टेस्ट में से 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही थी। यह आंकड़ा गिरकर अब 3 और 4 के बीच में पहुंच गया है।

    बीते दिन 20.36 लाख टेस्ट, 1.14 संक्रमित मिले
    बीते दिन देश में 20 लाख 36 हजार 311 सैंपल की जांच की गई। इनमें कोरोना के 1 लाख 14 हजार 415 मामले सामने आए। यह पिछले 61 दिनों में एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,573 केस आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 2,681 मरीजों की मौत हुई और 1 लाख 89 हजार 89 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

    इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,402 की कमी हुई। पिछले 10 दिन की बात करें, तो एक्टिव केस में 9 लाख 42 हजार 424 की कमी रिकॉर्ड की गई और 14 अप्रैल के बाद पहली बार एक्टिव केस का आंकड़ा 15 लाख के नीचे आया है।

    देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

    • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.14 लाख
    • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.89 लाख
    • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,681
    • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.88 करोड़
    • अब तक ठीक हुए: 2.69 करोड़
    • अब तक कुल मौतें: 3.46 लाख
    • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 14.73 लाख

    15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
    देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
    देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.