रांची: कोरोना अब मुख्यमंत्री हाउस के बाद राजभवन भी पहुंच गया है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. उन्हें इलाज के लिए राजधानी के बूटी मोड स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया जा रहा है.
बता दें कि कल सीएम के आवासीय कार्यालय के पांच अफसर-कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. झारखंड में कोरोना का लगातार पसरता संक्रमण अब आम के साथ खास लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. शुक्रवार को झारखंड में चार अफसरों की कोरोना से मौत हो गयी थी. कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो भी कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. सिंदरी के विधायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है.

