Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दारोगा पर हमले करने वाले अपराधियों को 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने दबोचा
    Breaking News

    दारोगा पर हमले करने वाले अपराधियों को 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने दबोचा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में दारोगा पर हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची पुलिस की विशेष टीम ने दोनों अपराधियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए सिटी DSP अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 4 थाना प्रभारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी। जिन्होंने रातभर छापेमारी की। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए स्कूटी और हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

    अपराधियों से चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद रांची पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दे सकती है। गुरुवार की शाम चुटिया इलाके के मुकचुंद टोली में दारोगा सुभाष चंद्र लकड़ा पर दो अपराधियों ने हमला किया था। वे उस वक्त आरोपियों की रेकी कर रहे थे।

    CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी
    घटना के बाद रांची पुलिस ने उस इलाके का CCTV फुटेज खंगाला। इसमें आरोपियों का चेहरा दिखने के साथ यह बात भी सामने आई कि दारोगा को गोली मारने के बाद अपराधी हजारीबाग की तरफ भागे थे। इसके बाद टेक्निकल टीम और QRT की मदद से संभवतः उसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है।

    चेन स्नेचिंग में संप्लित रहा है अपराधी
    अपराधी शातिर माना जा रहा है। वह शहर में होने वाली चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल रहा है। चिन्हित होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए ही दारोगा सुभाष चंद्र लकड़ा रेकी कर रहे थे। वे सादे लिबास में थे। गिरफ्तारी के बाद उससे स्नेचिंग संबंधी मामलों की भी पूछताछ हो रही है।

    दारोगा अकेले भिड़ गए थे अपराधियों से
    गौरतलब है कि लूट की घटनाओ में शामिल अपराधियों को पकड़ने गए दारोगा को अपराधियों ने गोली मार दी थी। दरोगा को गोली तब मारी गई जब अपराधियों को हथियार के साथ दबोचने के लिए अकेले ही अपराधियों का पीछा करते हुए बाइक से पहुंच गए थे।

    दारोगा ने अपराधियों को देखकर रोका और अपराधियों से भिड़ गए। इस पर अपराधियों ने दरोगा पर हमला कर दिया। इस दौरान अपराधी दरोगा से धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। इस बीच एक अपराधी ने अपने पास से पिस्टल निकाली और गोली मार दी। इससे दरोगा सुभाष लकड़ा घायल हो गए। उनके जांघ में गोली लग गई, गोली लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गए।

    अब दारोगा खतरे से बाहर
    गोली लगने के बाद घायल दारोगा को रांची के मेडिका अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां ऑपरेशन कर उनकी गोली निकाल दी गई है और अब वे खतरे से बाहर हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.