Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शूटरों को अपने घर में पनाह देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रांची लाने और घटना के बाद छपरा भेजने का किया था इंतजाम
    झारखण्ड

    शूटरों को अपने घर में पनाह देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रांची लाने और घटना के बाद छपरा भेजने का किया था इंतजाम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 17, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: 19 दिसंबर को नामकुम के चाय बागान में हुए गोलीकांड में शामिल दो और आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामकुम पुलिस ने पिंटू राम और विकेश कुमार चौधऱी ऊर्फ विक्की को कांके रोड से गिरफ्तार की है। दोनों को कोविड टेस्ट के बाद जेल भेज दिया गया है।

    नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। शूटरों को रांची लाने और रांची से बाहर भेजने की जिम्मेदारी इसे दी गई थी। यह न केवल शूटरों को पूरे इलाके की रेकी कराया था बल्कि उसे अपने घर में पनाह भी दिया था। घटना के बाद उन्हें छपरा भेजने के इंतजाम भी इसी दोनों ने किया था।

    14 फरवरी को बिहार के छपरा से दो शूटरों की हुई थी गिरफ्तारी
    इससे पहले घटना को अंजाम देने वाले दो शूटरों को रांची पुलिस 14 फरवरी को बिहार के छपरा से गिरफ्तार की थी। छोटे लाल राय और शैलेश कुमार ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे । उसने बताया था मुकेश झा की हत्या के लिए उसने 5 लाख रुपए की सुपारी ली थी। जमीन कारोबारी नीजर झा ने एडवांस के तौर पर उसे 20 हजार रुपए दिया था। इसके बाद ही मुकेश झा पर उन्होंने गोली चलाई थी।

    7 लोग गिरफ्तार लेकिन साजिशकर्ता अभी भी फरार है
    नामकुम में हुई गोलीबारी की इस घटना में अभी तक लगभग 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो शूटर समेत 5 लोगों को अब तक पुलिस जेल भेज चुकी है। लेकिन घटना का मुख्य साजिशकर्ता नीरज झा अभी भी फरार है। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

    जोरार की जमीन को लेकर था विवाद
    नामकुम के जोरार स्थित एक जमीन को लेकर नीरज और मुकेश के बीच विवाद था। करीब 15 लाख रुपया नीरज के पास मुकेश का बकाया था। कई बार मुकेश उससे पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन वह टाल-मटोल कर रहा था। इसी क्रम में मुकेश ने उसे धमकी दी थी कि पैसा वापस कर दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसी बात को लेकर नीरज ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। 19 दिसंबर को रानीबागान में उनके घर के पास ही शूटरों ने उन पर हमला किया था। इसमें उनकी बांह और पैर में गोली लगी थी। वहीं उसके दो अन्य साथियों को हाथ में गोली लगी थी। तीनों लोग खतरे से बाहर इलाज के बाद आ गए थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.