Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पुलिस को निशाना बनाने के लिए सड़क के बीच लगा रखा था 40 KG के दो IED बम, किया गया डिफ्यूज
    Breaking News

    पुलिस को निशाना बनाने के लिए सड़क के बीच लगा रखा था 40 KG के दो IED बम, किया गया डिफ्यूज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चाईबासा पुलिस और CRPF को गोईलकेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर कामयाबी मिली। गोईलकेरा-चाईबासा मेन रोड के गितिलिपी चौक से 400 मीटर पहले दो पुलिया के बीच पक्की सड़क के नीचे नक्सलियों ने 40 KG के दो IED बम लगा रखा था। सुरक्षाबलों को इसकी जानकारी हुई तो वो मौके पर पहुंचे। पर IED जमीन के अंदर इतनी गहराई में दबाकर लगाया गया था कि उसे निकालना संभव नहीं था। बम निरोधक दस्ते को IED बम को वहीं विस्फोट करवाना पड़ा।

    बम इतना शक्तिशाली था कि विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। साथ ही सड़क का मलबा करीब 30-40 फीट ऊपर तक उड़ा। बताते चलें कि जिले में एक करोड़ के इनामी नक्सली अतिराम मांझी उर्फ अनद दा व महाराज प्रमाणिक दस्ता के विरूद्ध सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को सड़क के नीचे IED बम छिपा रखने की जानकारी मिली थी। सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस , CRPF 197,174 व 60 बटालियन, जगुआर पुलिस व कोबरा बटालियन शामिल हैं।

    गढ़वा में मिले 46 IED बम

    मालूम हो कि बुधवार की देर शाम गढ़वा के भंडरिया के बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से भी पुलिस ने 46 IED बम बरामद किया। जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया। माना जा रहा है कि बम नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लगा रखा था। 46 शक्तिशाली IED नक्सलियों द्वारा भंडरिया के कुल्ही इलाके के पगडंडी रास्ते में 150 मीटर की दूरी तक बिछाकर रखा गया था। यह पगडंडी बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से एकदम नजदीक है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.