Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»9 दिन बाद आरोपी के गांव से युवती का सिर बरामद, सबूत न मिले इसलिए नमक में छिपाकर रखा था
    Breaking News

    9 दिन बाद आरोपी के गांव से युवती का सिर बरामद, सबूत न मिले इसलिए नमक में छिपाकर रखा था

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ओरमांझी हत्याकांड में पुलिस ने 9 दिनों के बाद मंगलवार को चंदवे गांव से महिला का सिर बरामद कर लिया। मंगलवार को स्पेशल टीम, चंदवे पुलिस, डॉग स्क्वायड और FSL आरोपी शेख बेलाल के गांव पहुंची। यहां पुलिस टीम ने आरोपी के घर से लेकर खेत तक सिर की तलाशी शुरू की। इसी दौरान आरोपी के खेत से महिला का सिर बरामद कर लिया गया। सिर को खेत में दफनाया गया था। साथ ही उस पर नमक डाला गया था ताकि सिर गल जाए और पहचान न हो सके।

    आरोपी के बेटे और पत्नी को लेकर पहुंची थी पुलिस

    सिर की तलाश के लिए पुलिस बेलाल की पत्नी और बेटे को भी साथ लेकर गई थी। पुलिस की टीम सिर को लेकर रांची के लिए रवाना हो गई है। 3 जनवरी को महिला का धड़ ओरमांझी के जंगल से बरामद किया गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसके सिर की तलाश में जुटी थी।

    युवती की पहचान हुई, अब आरोपी की तालाश जारी
    अब यह कंफर्म हो गया कि ओरमांझी में सिर कटी लाश चंदवे के चटवल गांव निवासी सूफिया परवीन की ही है। अब इस हत्याकांड में पुलिस को सूफिया के पहले पति शेख बेलाल की तालाश है। पुलिस को शक है कि शेख बेलाल ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। सोमवार शाम को ही पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी कर उसका सुराग देने वालों को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।

    1 साल से बेलाल से चल रही थी लड़ाई
    मृतक के माता-पिता ने शव की पहचान की थी। उन्होंने बताया था कि ये उनकी बेटी सूफिया परवीन का है। उन्होंने बताया कि सूफिया परवीन ने 10 महीने पहले लव मैरिज की थी। लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। बेलाल एक साल पहले जेल गया था। आरोपी को शक था कि सूफिया ने ही उसे जेल भिजवाया है।

    क्या है पूरा घटनाक्रम

    • 3 जनवरी को ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीराबार जंगल सिर कटा युवती का शव बरामद हुआ था।
    • 4 जनवरी को SSP सुरेंद्र कुमार झा ने युवती और अपराधियों की सूचना देने वाले को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा की थी।
    • 5 जनवरी को IG अखिलेश कुमार झा ने ईनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपया किए।
    • 6 जनवरी को पुलिस ने युवती के स्वाब और नाखून को FSLके लिए भेजा।
    • 8 जनवरी को SSP सुरेंद्र कुमार झा ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर पांच लाख किए।
    • 10 जनवरी चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव के रहने वाले एक दंपती ने युवती की पहचान की
    • 11 जनवरी रांची पुलिस की तरफ से संदिग्ध और युवती के पहले पति शेख बेलाल की तस्वीर जारी की गई।
    • 12 जनवरी को चान्हो के एक खेत से युवती का सिर बरामद किया गया।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.