Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त

    October 28, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त
    Breaking News

    रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त

    AdminBy AdminOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दीपावली और महापर्व छठ को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की टीम ने बिरसा चौक, धुर्वा के आसपास संचालित ठेला, खोमचा, रेस्टोरेंट, होटल और खुदरा खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 दुकानों की जांच की गई। इनमें से दो दुकानों में लगभग 50 किलोग्राम अमानक पनीर कारोबारियों के पास से बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। टीम ने पनीर की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
    जांच के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने, साफ कपड़े पहनने तथा भोजन बनाने और परोसने के दौरान दस्ताने एवं हेड
    गियर पहनने का निर्देश दिया.

    साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण, धुलाई और अन्य कार्यों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य सामग्री को धूल, मक्खियों, कीट-पतंगों और अन्य बाहरी दूषित कारकों से बचाकर रखने को कहा गया। खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने की हिदायत भी दी गई। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, बर्तनों और उपकरणों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन तथा कीट नियंत्रण की व्यवस्था की भी जांच की। खाद्य कारोबारियों को कच्चे और पके हुए खाद्य पदार्थ अलग-अलग रखने, खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं करने और सामग्री का उचित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.