Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप

    September 4, 2026

    रांची में आज जमेगा जन्माष्टमी का रंग, मोरहाबादी में मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन

    September 4, 2026

    विवाह से इनकार पर 7 साल का सहमति वाला रिश्ता दुष्कर्म नहीं: झारखंड HC

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
    Breaking News

    स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप

    AdminBy AdminSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर राज्य के अन्य शहरों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संबंधित जिलों में उपलब्ध भूमि, आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, नागरिक सुविधाओं, रोजगार की संभावनाओं तथा भविष्य की आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। हेमंत सोरेन गुरुवार को ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (ज्रेडा) और रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत भूमि से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरों के विस्तार और आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना के विकास को लेकर योजना बनाने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहरीकरण को केवल भवनों और सड़कों के निर्माण तक सीमित न रखते हुए नागरिक-केंद्रित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। राज्य में ऐसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और टिकाऊ शहरी केंद्र विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए, जहां लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण, सुगम आवागमन और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हों।

    स्मार्ट सिटी रांची का भविष्य में विस्तार की कार्ययोजना पर चर्चा

    सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि रांची स्मार्ट सिटी के वर्तमान स्वरूप और उपलब्ध संसाधनों का आकलन करते हुए भविष्य में इसके विस्तारीकरण की संभावनाओं पर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी, आर्थिक गतिविधियों और शहरी आवश्यकताओं को देखते हुए शहर के दीर्घकालिक एवं संतुलित विकास की दिशा में अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना आवश्यक है। बैठक में इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए भविष्य में हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ भूमि और अन्य विषयों को लेकर वार्तालाप किए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी संबंधित पहलुओं का अध्ययन कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में आज जमेगा जन्माष्टमी का रंग, मोरहाबादी में मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन

    September 4, 2026

    विवाह से इनकार पर 7 साल का सहमति वाला रिश्ता दुष्कर्म नहीं: झारखंड HC

    September 4, 2026

    झारखंड : बंद कोयला खदानों को मिलेगा नया जीवन, गिरिडीह और रामगढ़ में बनेगा विकास का नया मॉडल

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
    • रांची में आज जमेगा जन्माष्टमी का रंग, मोरहाबादी में मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन
    • विवाह से इनकार पर 7 साल का सहमति वाला रिश्ता दुष्कर्म नहीं: झारखंड HC
    • झारखंड : बंद कोयला खदानों को मिलेगा नया जीवन, गिरिडीह और रामगढ़ में बनेगा विकास का नया मॉडल
    • पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, ज्वाइन की प्राइवेट एयरलाइन
    • कोलकाता में 11 जगह ED की रेड, झारखंड से जुड़े पावर प्लांट केस में एक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.