Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JPSC आंदोलन को मिला BJP युवा मोर्चा का समर्थन, 500 आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के बीच कराया भोजन वितरण
    Breaking News

    JPSC आंदोलन को मिला BJP युवा मोर्चा का समर्थन, 500 आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के बीच कराया भोजन वितरण

    AdminBy AdminAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का समर्थन मिला। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु और हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने आंदोलनरत लगभग 500 छात्र-छात्राओं के बीच भोजन का वितरण कराया।

    इस दौरान अजातशत्रु ने कहा कि झारखंड का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उनका आरोप था कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का विश्वास कमजोर हुआ है, जिसे निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई के माध्यम से ही बहाल किया जा सकता है।

    हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ खड़ा होना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।

    भोजन वितरण के दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विक्रम साहू, अमन कुमार, रंधीर दास, शुभम कुमार और सोम जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

    कार्यक्रम के अंत में अजातशत्रु और भैरव सिंह ने कहा कि जब तक झारखंड के युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनके लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति नैतिक समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की भी अपील की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.